विज्ञापन

फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में खड़ी गाड़‍ियों में लगी आग, 5 कार जलकर खाक 

सुबह टहलने न‍िकले लोगों को आग की लपटें और धुआं द‍िखाई द‍िया. आग की सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, और बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग भड़कती जा रही थी.  

फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में खड़ी गाड़‍ियों में लगी आग, 5 कार जलकर खाक 
फरीदाबाद में पांच गाड़ियां जलकर खाक. (वीडियो का GIF फाइल)

फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी और प्रेस कॉलोनी के बीच स्थित एक खाली मैदान में मंगलवार तड़के करीब 5 गाड़ियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई.  घटना आज सुबह लगभग 4:30 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है. सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक पांच गाड़ियां बुरी तरह जल चुकी थीं. 

मॉर्न‍िंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा

स्थानीय निवासी विक्रम ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे जब वह मॉर्न‍िंग वॉक न‍िकले तो उन्हें आग की लपटें और धुआं द‍िखाई द‍िया. पास के खाली मैदान में खड़ी एक गाड़ी में आग लगी थी. उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया, और आग बुझाने की कोशिश की. कई गाड़ियां सीएनजी की थीं, इसकी वजह से लोग ज्यादा करीब जाने से डर रहे थे. इसी दौरान आग तेजी से फैलती गई और पास खड़ी अन्य गाड़ियां भी उसकी चपेट में आ गईं.

खाली मैदान में खड़ी थी गाड़ियां

विक्रम ने बताया कि जवाहर कॉलोनी और प्रेस कॉलोनी के बीच लक्ष्मी डेयरी के पास एक खाली मैदान है, जहां आसपास के लोग अपनी गाड़ियां पार्क करते हैं. उसी मैदान में ये सभी गाड़ियां खड़ी थीं. शुरुआत में एक गाड़ी में आग लगी थी. उसके साथ खड़ी तीन-चार अन्य गाड़ियां भी धीरे-धीरे आग की चपेट में आ गईं. 

फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां पहुंची

एनआईटी फायर स्टेशन के फायर ऑफिसर सुखबीर यादव ने बताया कि सुबह करीब 4:45 बजे फायर स्टेशन पर कई गाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली थी. तुरंत फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी टीम के साथ मौके पर पहुंची, और आग बुझाने का काम शुरू किया. आग पर काबू पा लिया.

हादसे में कोई जनहानि नहीं

सारन थाना के थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से पुलिस को आग लगने की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची, और स्थिति का जायजा लिया. आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन पांच गाड़ियां जल गईं. 

यह भी पढ़ें: नौकरानी के रोल से किया डेब्यू, लोग बोले गलती कर रही हो लेकिन इसी गलती ने बदल दी जिंदगी, आज करोड़ों में है कमाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana, Faridabad, 5 Cars Burnt, Jawahar Colony, Fire Ne Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com