विज्ञापन

किस शर्त पर बांग्लादेश लौटने चाहता हैं शाकिब अल हसन? घर की आई याद तो इमोशनल हो गए पूर्व कप्तान

शाकिब अल हसन का कहना है कि सरकार की तरफ से मुझे भरोसा मिल जाए कि मेरी सुरक्षा वहां पक्की होगी, तो मैं खुशी-खुशी वापस आने और कोर्ट में मुकदमे का सामना करने से संबंधित जो भी जरुरी है. वह सब कुछ करने के लिए तैयार हूं.

किस शर्त पर बांग्लादेश लौटने चाहता हैं शाकिब अल हसन? घर की आई याद तो इमोशनल हो गए पूर्व कप्तान
शाकिब अल हसन

बांग्लादेशी पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) मौजूदा समय में चर्चा के विषय बने हुए हैं. क्योंकि बीते बुधवार (पांच अगस्त 2026) को इन्होंने बांग्लादेशी पूर्व पीएम शेख हसीना के साथ वह ऑडियो लिंक के जरिए आयोजित किए गए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश लौटने की इच्छा जताई थी. जिसके कुछ देर बाद ही उनके पैतृक आवास पर पेट्रोल बम से हमला हो गया था. जिसके बाद से क्रिकेट जगत में हो-हल्ला मचा हुआ है. जारी उठापटक के बीच उन्होंने अब अपना बयान दिया है. उनका कहना है कि वह बांग्लादेश लौटने के लिए तैयार हैं. यही नहीं वह बांग्लादेश की तरफ से अपना फेयरवेल मुकाबला भी खेलना चाहते हैं. उनको इस बात की भी उम्मीद है कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड में भी शिरकत करते हुए नजर आ सकते हैं. 

शाकिब अल हसन ने रॉयटर्स के साथ हुई खास बातचीत के दौरान कहा, 'सरकार की तरफ से मुझे भरोसा मिल जाए कि मेरी सुरक्षा वहां पक्की होगी, तो मैं खुशी-खुशी वापस आने और कोर्ट में मुकदमे का सामना करने से संबंधित जो भी जरुरी है. वह सब कुछ करने के लिए तैयार हूं. मुझे अच्छी तरह से पता है कि मैंने कुछ नहीं किया है.'

यहीं नहीं बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह और उनके अवामी लीग के अन्य नेता साल के अंत में दिसंबर माह में लौटने की योजना बना रहे हैं. बांग्लादेशी ऑलराउंडर ने कहा, 'हमारी लीडर जो कहती हैं, हम उसका पालन करते हैं. वह बेहतर फैसला लेंगी. हम उनकी तरफ से दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे.'

यह भी पढ़ें- 'हो सकता है कि मेरी जगह न बन रही हो...', सरफराज खान का छलका दर्द, दिल की बात आई जुबान पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladesh, Shakib Al Hasan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com