विज्ञापन
This Article is From May 21, 2022

हरियाणा: 13 साल की बच्ची के साथ रेप के आरोप में दो नाबालिग गिरफ्तार

पुलिस ने 13 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 15 और 17 साल के दो किशोरों को गिरफ्तार कर उन्हें बाल अदालत में पेश किया गया.

हरियाणा: 13 साल की बच्ची के साथ रेप के आरोप में दो नाबालिग गिरफ्तार
गुरुग्राम:

पुलिस ने 13 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 15 और 17 साल के दो किशोरों को गिरफ्तार कर उन्हें बाल अदालत में पेश किया गया. अदालत ने दोनों को पड़ोसी फरीदाबाद जिले के बाल कल्याण सुधार गृह भेज दिया क्योंकि गुरुग्राम में ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है. पीड़िता की बड़ी बहन की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बजहेड़ा थाने में शिकायत दर्ज की गई है.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पीड़ित अपने कमरे में सो रही थी कि उसी दौरान 17 वर्षीय किशोर जबरन वहां घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया. वहीं उस दौरान 15 वर्षीय किशोर कमरे को बाहर से बंद करके वहां खड़ा रहा.पुलिस ने बताया कि पीड़िता की चीख सुनकर जब उसके माता-पिता वहां पहुंचे को आरोपी तत्काल फरार हो गए. घटना 17 मई की है.

शिकायत में पीड़िता की बहन ने आरोप लगाया है कि 17 वर्षीय आरोपी इससे पहले भी एक बार उसकी बहन के बाथरूम में घुस गया था, लेकिन फिर गलती से ऐसा करने की बात कह कर माफी मांग ली. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा था. उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें- 

Video : नौकरी के बदले जमीन, लालू यादव के खिलाफ सीबीआई ने एक और मामला किया दर्ज

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana, Minors Arrested, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com