हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में गुरुवार सुबह हुए स्कूल बस हादसे (Haryana School Bus Accident) में 6 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 15 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ पहुंची. शिक्षा मंत्री ने कहा कि छुट्टी के दिन स्कूल क्यों खोला गया, ये सबसे बड़ी लापरवाही है. उन्होंने बस चालक के साथ-साथ स्कूल प्रिंसिपल और संचालक के खिलाफ भी केस दर्ज किए जाने की बात कही.
ग्रामीणों ने छीन ली थी बस की चाबी
हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया गया कि जिस जगह हादसा हुआ, उससे पहले वाले गांव में ग्रामीणों ने बस को रोककर चाबी छीन ली थी, क्योंकि बस चालक ने शराब पी रखी थी. लेकिन ग्रामीणों को फोन पर स्कूल की तरफ से भरोसा दिलाया गया कि वे इस ड्राइवर को हटा देंगे. फिलहाल बस चालक को चाबी दे दी जाए, जिसके बाद ड्राइवर बस को लेकर वहां से निकल गया, और कुछ दूर पहुंचते ही उन्हाणी गांव के पास तेज रफ्तार बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पेड़ से टकरा गई.
Video : आखिर कब तक बच्चे होते रहेंगे स्कूली बस हादसों के शिकार?
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नशे में धुत था ड्राइवर, पलट गई बस
कनीना से धनौंदा जाने वाले रोड़ पर कन्या महाविद्यालय के पास मोड़ पर तेज रफ्तार बस को शराब के नशे में धुत ड्राइवर संभाल नहीं सका और पास के पेड़ से टकरा गई. घटना स्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, बस पलटने का वीडियो डरा देने वाला है. हैरानी की बात यह है कि कनीना का जीएलपी स्कूल ईद की छुट्टी होने के बावजूद खुला हुआ था. स्कूल की बस का ड्राइवर अलग-अलग गांवों के 43 बच्चों को लेकर स्कूल जा ही रहा था कि ये दर्दनाक हादसा हो गया.
शिक्षा मंत्री ने जाना घायल बच्चों का हाल
इस घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ पहुंचकर घायल बच्चों का हाल जाना और मृतकों के परिजनों से मिलीं. रेवाड़ी के निजी अस्पताल में घायल बच्चों का हाल जानने के बाद शिक्षा मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि बस ड्राइवर के अलावा स्कूल प्रिंसिपल और संचालक के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा. अब केस दर्ज कर लिया गया है. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया. इसके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे.
ये भी पढ़ें-हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस दुर्घटना में 6 छात्रों की मौत के बाद प्रिंसिपल सहित 3 गिरफ्तार
ये भी पढ़ें-हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटी, 6 बच्चों की मौत; कई ज़ख़्मी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं