VIDEO: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी
Haryana Bus Accident: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटने (Haryana School Bus Accident) से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई, साथ ही 15 बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए, यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से दी गई है यह घटना महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में उनहानी गांव के पास हुई. जी.एल. पब्लिक स्कूल की बस पलटने (School Bus Accident) से कई बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. बड़ा सवाल यह है कि ईद की सरकारी छुट्टी के दिन भी स्कूल चल रहा था.
ड्राइवर पर शराब के नशे में बस चलाने का आरोप
अधिकारी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, बस का फिटनेस सर्टिफिकेट भी एक्सपायर हो चुका था, बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के बस बच्चों को लाने-ले जाने का काम कर रही थी. साथ ही ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था. इस घटना के बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि बस ड्राइवर, स्कूल प्रिंसिपल और संचालक पर एफआईआर दर्ज की जाएगी. हादसे का शिकार हुई बस में 35-40 बच्चे सवार थे, जो कि चौथी से 10वीं कक्षा में पढ़ते थे. आरोपी बस ड्राइवर का मेडिकल कराया गया है, रिपोर्ट आने का इंतजार है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बाराबंकी में भी स्कूल बस पलटने से हुई थी बच्चों की मौत
इसी तरह की एक घटना 2 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना देवा क्षेत्र के ग्राम सलारपुर के पास भी हुई थी. लखनऊ में पिकनिक मनाकर लौट रहे विद्यार्थियों से भरी एक स्कूल बस के पलट जाने से तीन बच्चों व एक परिचालक समेत चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 32 बच्चे घायल हुए थे. हादसे के समय स्कूल बस की स्पीड बहुत तेज थी, ये जानकारी पुलिस की तरफ से दी गई थी. पुलिस के मुताबिक, एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में यह हादसा हुआ. मरने वालों में 12 से 13 साल की उम्र के तीन बच्चे और बस का परिचालक (कंडक्टर) भी शामिल था और 32 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
ये भी पढ़ें-भरतपुर में BJP-कांग्रेस किन मुद्दों पर जनता को लुभाएंगी - NDTV कार्निवल में दोनों प्रत्याशियों ने बताया
ये भी पढ़ें-"कांग्रेस 70 साल में न कर सकी, वह PM ने 10 साल में कर दिया..." : NDTV इलेक्शन कार्निवल में भरतपुर का मूड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं