हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल की बस पलटने छह बच्चों की मौत हो गई. उस स्कूल के प्रिंसिपल समेत तीन लोगों को इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. ड्राइवर कथित तौर पर बस के पेड़ से टकराने से ठीक पहले कूद गया था. उसे भी स्कूल के सचिव के साथ हिरासत में ले लिया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ड्राइवर के मेडिकल परीक्षण में पुष्टि हुई है कि उसके खून में शराब मौजूद थी. दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए 14 छात्रों को छुट्टी दे दी गई है, लेकिन तीन की हालत गंभीर है.
कक्षा 4 से 10 तक के छात्र गुरुवार को जीएल पब्लिक स्कूल जा रहे थे, तभी उन्हें ले जा रही बस एक पेड़ से टकराकर पलट गई. बस स्कूल की थी और दस्तावेजों से पता चला कि बस का फिटनेस प्रमाणपत्र छह साल पहले 2018 में समाप्त हो गया था. मामले में राज्य सड़क परिवहन के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राज्य की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि यह स्थापित करने के लिए भी जांच की जा रही है कि ईद के दिन स्कूल में कक्षाएं क्यों आयोजित की जा रही थीं? स्कूल को आज खुला नहीं होना चाहिए था. एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और इसके अलावा, हमने निजी स्कूलों से स्व-शपथ पत्र लिया है. स्कूलों को एक हलफनामा देना होगा कि उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले परिवहन वाहन परिवहन नियमों का पालन कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूली बच्चों की मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, "हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ बस हादसा बेहद दर्दनाक है. मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने हादसे में अपने बच्चों को खोया है. मैं सभी घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने में लगा हुआ है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं