विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2020

हरियाणा में Coronavirus संक्रमितों की संख्या हुई 33 

Haryana Coronavirus Update: हरियाणा में Coronavirus संक्रमितों की संख्या हुई 33 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है.

हरियाणा में Coronavirus संक्रमितों की संख्या हुई 33 
Haryana Coronavirus Update: हरियाणा में कोरोनावायरस के अब तक 33 मामले आए सामने.
नई दिल्ली:

Haryana Coronavirus Update: हरियाणा में Coronavirus संक्रमितों की संख्या हुई 33 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है. इससे पहले आज ही हरियाणा के अंबाला जिले के 67 वर्षीय शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. हरियाणा में कोरोनावायरस से मौत का यह पहला मामला था. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कोरोनावायरस से संक्रमित अंबाला के एक शख्स ने पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया.  मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉक्टर कुलदीप सिंह ने यह जानकारी दी.

बता दें कि देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर गुरुवार को 1,965 हो गए और वहीं इससे अब तक 50 लोगों की जान जा चुकी है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस से अभी 1,764 लोग संक्रमित हैं. जबकि 150 लोग वे हैं, जिन्हें या तो इलाज के बाद छुट्टी मिल चुकी है या दूसरे देश जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 328 नए मामले (कल के दोपहर के आंकड़े के आधार पर) सामने आए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हुई है.

मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए आकंड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के नौ नए मामले सामने आए, जिनमें से चार महाराष्ट्र, तीन मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश तथा पंजाब से एक-एक मामला आया. देश में वायरस से अधिक महाराष्ट्र में 13 लोगों की जान गई. इसके बाद गुजरात में 6, मध्य प्रदेश में 6, पंजाब में 4, कर्नाटक में 3 , तेलंगाना में 3, पश्चिम बंगाल में 3, दिल्ली में 2, जम्मू-कश्मीर में 2, उत्तर प्रदेश में 2 और केरल में 2 मौतें हुई हैं, जबकि आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से एक-एक मौत की खबर है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Haryana, Coronavirus Lockdown, Coronavirus Death, Coronavirus Death In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com