हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों को टिकट (Haryana BJP List) दिया है. टिकट देने से पहले पार्टी ने काफी मंथन किया, तब जाकर नामों पर मुहर लग सकी. बीजेपी ने कई मौजूदा विधायकों और मंत्रियों के टिकट काटे और कई समीकरण साधे, तब जाकर उम्मीदवारों के नाम तय हो सके. बीजेपी की इस लिस्ट में कई संदेश छिपे हुए हैं.
ये भी पढ़ें-67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में किस पर भरोसा और किसका कटा पत्ता
विधायकों-मंत्रियों पर भरोसा- BJP ने 17 विधायकों और 8 मंत्रियों पर फिर से भरोसा जताया है. CM नायब सिंह सैनी को कुरूक्षेत्र की लाडवा, अंबाला कैंट सीट से अनिल विज, ज्ञान चंद गुप्ता को पंचकुला, कंवर पाल गुर्जर को जगाधरी, सुनीता दुग्गल को रतिया, भव्य बिश्नोई को आदमपुर, तेजपाल तंवर को सोहना से टिकट दिया है.
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
जातीय समीकरण साधने की कोशिश- बीजेपी ने पहली लिस्ट में जातीय समीकरण पर पूरा ध्यान दिया है. यही वजह है कि जाट समुदाय के 13 उम्मीदवार, ओबीसी के 9 उम्मीदवार, दलित समुदाय के 13 प्रत्याशियों और वैश्य समुदाय के 5 उम्मीदवार और 9 ब्राह्मण उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है.
नेताओं के बच्चों को टिकट- बीजेपी कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई, विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी शर्मा, सतपाल सांगवान के बेटे सुनील सांगवान, करतार भड़ाना के बेटे मनमोहन भड़ाना, राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव और किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को चुनावी मैदान में उतारने जा रही है.

महिला उम्मीदवारों पर दांव- बीजेपी ने पहली लिस्ट में 8 महिलाओं पर दांव लगाया है. आरती सिंह राव, मंजू हुड्डा, श्रुति चौधरी, रेनू डाबला, शक्ति रानी शर्मा, सुनीता दुग्गल, संतोष सरवन, कमलेश ढांडा को टिकट देकर बीजेपी ने महिला वोटर्स को साधने की पूरी कोशिश की है.
दलबदलुओं को मौका- राज्यसभा के लिए चुनी गई सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को तोशाम से टिकट दिया है. वहीं जेजेपी के तीन पूर्व विधायकों को भी टिकट दिया गया है. सफीदो से विधायक रामकुमार गौतम, उकलाना से अनूप धानक, टोहना से देवेंद्र बबली को उम्मीदवार बनाया है.

खिलाड़ी पर दांव- बीजेपी ने भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुडा को महम सीट से उम्मीदवार बनाया है. दीपक हरियाणा में डुबकी किंग के नाम से फेमस हैं. मैदान में अपने बेहतरीन कौशल से विरोधी टीम के चारों खाने चित करने वाले दीपक अब राजनीति में भी विरोधियों को परास्त करने के लिए तैयार हैं. दीपक को चुनावी मैदान में उतारकर बीजेपी ने खेल से प्यार करने वाले वर्ग को लुभाने की पूरी कोशिश की है.
सैनी वोटबैंक पर नजर- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बीजेपी ने कुरूक्षेत्र के लाडवा से उम्मीदवार बनाया है. पहले खबर थी कि उनको करनाल से भी टिकट दिया जाएगा. लाडवा सीट से चुनाव लड़वाने के पीछे एक बड़ी वजह वहां बड़ी तादात में सैनी वोटों का होना है. बीजेपी ने इस वोट बैंक को साधने के लिए नायब सैनी को लाडवा से टिकट दिया है.
असंतुष्टों को साधने की कोशिश- बीजेपी की पहली लिस्ट में हरियाणा सरकार में मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का दबदवा रहा. बेटी श्रुति चौधरी के साथ ही वह अपने चेहेतों को भी टिकट दिलवाने में कामयाब रहे. बेटी को तोशाम से उम्मीदवार बनाया है. श्रुति ने बागी तेवर दिखाते हुए पहले ही साफ कर दिया था कि अगर बीजेपी ने उनको टिकट नहीं दिया तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी. वहीं बादशाहपुर से राव नरबीर को टिकट दिया गया है.
67 की तस्वीर साफ, 22 की पिक्चर बाकी
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 67 की तस्वीर तो साफ हो चुकी, लेकिन 22 सीटों पर अब भी सस्पेंस बाकी है. पंडूरी, सिरसा, महेंद्रगढ़, नारनौल, रोहतक समेत अन्य सीटों पर किसे उतारा जएगा, इस पर सबकी नजर है. आने वाले समय में ही इसकी तस्वीर साफ हो सकेगी.

बीजेपी में टिकट बंटवारे से कई लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर है तो कई ऐसे लोग भी हैं जो टिकट कटने से बिल्कुल भी खुश नहीं है. इसका उदाहरण आज देखने को मिला. रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा और बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं