कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से संबंधित उसकी शिकायतों पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया. आयोग ने इस मामले में खुद को ही क्लीन चिट दे दी थी. कांग्रेस पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार को लिखे एक जवाबी चिट्ठी में कटाक्ष करते हुए ये बातें कही. पार्टी ने कहा कि अगर निर्वाचन आयोग ने अपने तटस्थ स्वरूप को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य तय कर रखा है, तो वह इस दिशा में उल्लेखनीय रूप से आगे बढ़ रहा है. कांग्रेस ने लिखा, "अगर चुनाव आयोग इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करता रहा, तो पार्टी के पास ऐसी टिप्पणियों के लिए कानूनी सहारा लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा."
कांग्रेस द्वारा भेजे गए इस पत्र पर पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी और कुछ अन्य नेताओं के हस्ताक्षर हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब आवाज उठाना मेरा फर्ज...; जगन रेड्डी और बहन शर्मिला में संपत्ति विवाद पर मां का बेटी को समर्थन
आयोग ने 29 अक्टूबर खारिज किए थे कांग्रेस के आरोप
निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अनियमितता से संबंधित कांग्रेस के आरोपों को 29 अक्टूबर को खारिज कर दिया था. चुनाव आयोग ने कहा था कि पार्टी पूरे चुनाव नतीजों की विश्वसनीयता के बारे में उसी तरह का संदेह पैदा कर रही है, जैसा उसने अतीत में किया था.
प्रतिक्रिया का लहजा सही नहीं
कांग्रेस ने कहा, "हमने हमारी शिकायतों पर आपकी प्रतिक्रिया का ध्यानपूर्वक अध्ययन किया है. इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि निर्वाचन आयोग ने खुद को क्लीन चिट दे दी है. हम आम तौर पर इसे छोड़ देते, लेकिन आयोग की प्रतिक्रिया का लहजा और भाव, इस्तेमाल की गई भाषा, कांग्रेस के खिलाफ लगाए गए आरोप हमें प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर करते हैं."
EVM की बैटरी से जुड़ी शिकायतों पर स्पष्टता नहीं
कांग्रेस के अनुसार, अगर आयोग किसी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी को सुनवाई की अनुमति देता है या उसके द्वारा उठाए गए मुद्दों की जांच करता है, तो यह कोई अपवाद नहीं है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की बैटरी से जुड़ी शिकायतों पर स्पष्टता की बजाय भ्रमित करने का प्रयास किया गया है. शिकायतों का स्पष्ट रूप जवाब नहीं दिया गया. उसने दावा किया कि शिकायतों और याचिकाकर्ताओं को कमतर दिखाने पर जोर दिया गया. अहंकार से भरा जवाब दिया गया.
महाराष्ट्र चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मुंबई के वरिष्ठ नेता पहुंचे BJP के खेमे में
हरियाणा में 5 अक्टूबर को हुए थे चुनाव, 8 को आए नतीजे
बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 90 में से 48 सीट जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी, जबकि कांग्रेस 37, इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) 2 और निर्दलीय 3 सीट पर विजयी रहे.
कांग्रेस ने 26 सीटों पर EVM को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने हरियाणा की 26 विधानसभा सीट के कुछ मतदान केंद्रों पर गिनती के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के ‘कंट्रोल यूनिट' में बैटरी का स्तर 99% दिखने पर सवाल उठाए थे और स्पष्टीकरण मांगा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं