विज्ञापन

दिल्ली NCR में बसेगा खूबसूरत शहर, नमो भारत ट्रेन और मेट्रो भी गुजरेगी, मेरठ समेत 3 बड़े एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी

Harnandipuram Township: दिल्ली एनसीआर में कई नई टाउनशिप बन रही हैं. इसमें एक खूबसूरत शहर बसाया जा रहा है, जो उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है, जो दिल्ली, नोएडा में करोड़ों रुपये का घर नहीं खरीद सकते हैं.

दिल्ली NCR में बसेगा खूबसूरत शहर, नमो भारत ट्रेन और मेट्रो भी गुजरेगी, मेरठ समेत 3 बड़े एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी
Harnandipuram Township in Ghaziabad UP
गाजियाबाद:

दिल्ली या नोएडा में आजकल 2 बीएचके का फ्लैट 1 करोड़ रुपये से नीचे मिलना मुश्किल है. ऐसे में दिल्ली एनसीआर में अपना आशियाना बसाने की अगर आप सोच रहे हैं तो आपके लिए बेहद कम विकल्प बचते हैं. लेकिन हरनंदीपुरम टाउनशिप  (Harnandipuram Township) के रूप में आपके लिए जल्द ही एक सुनहरा अवसर आने वाला है. यह गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की 15 सालों की सबसे बड़ी आवासीय परियोजना है. इसे नया गाजियाबाद नाम दिया गया है, जैसे न्यू नोएडा मास्टर प्लान के तहत बनाया जा रहा है. वैसे ही ये न्यू गाजियाबाद बसाया जा रहा है.

हरनंदीपुरम टाउनशिप कहां है

हरनंदीपुरम टाउनशिप करीब 521 हेक्टेयर (करीब ,287 एकड़) भूमि पर बनाई जा रही है, यानी ये किसी छोटे शहर से कम नहीं होगी. यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से इसके लिए 2384 करोड़ रुपये का प्रारंभिक बजट रखा गया है. गाजियाबाद के 8 गांव मथुरापुर, शमशेर, चंपत नगर, भनेड़ा खुर्द, नगला फिरोज मोहनपुर, भोवापुर, शाहपुर निज मोरटा और मोरटा की जमीन को मिलाकर यह शहर बसेगा. इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है. यह टाउनशिप राजनगर एक्सटेंशन के ठीक पीछे है. 

हरनंदीपुरम की बड़े शहरों से नजदीकी और प्राइम लोकेशन

  • गाजियाबाद (मेन सिटी): सिर्फ 15 से 20 किमी, 15-20 मिनट का सफर
  • नोएडा (सेक्टर 62): 25 से 30 किमी, 30-35 मिनट का सफर
  • दिल्ली (यूपी बॉर्डर): 40-45 किमी, एलिवेटेड रोड बनने से 30-35 मिनट का सफर
  • मेरठ: 35 किमी, 35-40 मिनट का सफर
  • हापुड़: 25 किमी. 30-35 मिनट का सफर

हरनंदीपुरम टाउनशिप की एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी 

  1. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME / NH-9/NH 58) से हरनंदीपुरम की दूरी 3 से 5 किमी है. मात्र 5 से 8 मिनट में पहुंचेंगे
  2. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE): दुहाई इंटरचेंज के बेहद नजदीक, दूरी करीब 8-10 किमी है
  3. हिंडन एलिवेटेड रोड: जीडीए राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से सीधे हरनंदीपुरम को जोड़ेगा नया एलिवेटेड रोड. इससे टाउनशिप से गाजीपुर बॉर्डर, दिल्ली का सफर बिना किसी ट्रैफिक के सिग्नल-फ्री हो जाएगा.
  4. रैपिड रेल (RRTS): नमो भारत का दुहाई रैपिड रेल स्टेशन मात्र 5 मिनट दूरी पर
ये परियोजना भारत के रियल एस्टेट सेक्टर के लिए गेम चेंजर साबित होगी। तेज कनेक्टिविटी के कारण महानगरों से जुड़े छोटे शहर और कस्बे नए विकास केंद्र के रूप में उभरेंगे। जहां आज लोग नौकरी के लिए बड़े शहरों में बसने को मजबूर हैं, वहीं भविष्य में वे अपने गृह नगर में रहकर भी महानगरों में काम कर सकेंगे। इससे टियर-2 और टियर-3 शहरों में आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिलेगी.

यश मिगलानी

मिगसन ग्रुप एमडी

हरनंदीपुरम टाउनशिप की कनेक्टिविटी

हरनंदीपुरम टाउनशिप दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME), दिल्ली-मेरठ रोड और हिंडन एलिवेटेड रोड से सीधे कनेक्ट होगी.  दिल्ली-मेरठ नमो भारत के अहम प्वाइंट गाजियाबाद के RRTS रैपिड रेल स्टेशन से भी यह नजदीक होगी. गाजियाबाद मेट्रो का जो विस्तार हो रहा है, वो भी यहां से गुजरेगा. ऐसे में दिल्ली, नोएडा और मेरठ समेत वेस्ट यूपी के शहरों में आवाजाही बहुत आसान होगी.

ये भी पढ़ें - NCR का मास्टर प्लान, दिल्ली-यूपी समेत 4 राज्यों में आर्बिटल रेल कॉरिडोर बनेगा, 25 शहरों को नमो भारत जैसी हाईस्पीड

हरनंदीपुरम टाउनशिप एक स्मार्ट सिटी होगी

हरनंदीपुरम टाउनशिप दिल्ली एनसीआर में एक स्मार्ट सिटी होगी, जहां लोगों के रहने के साथ कमर्शियल प्रापर्टी भी होंगी. व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी यहां पूरे इंतजाम होंगे. टाउनशिप में करीब 5000 से घर होंगे. इनमें प्लॉट, 2, 3 और 4 BHK फ्लैट और लग्जरी विला तक शामिल होंगे. ऑफिस स्पेस, हाई-स्ट्रीट शॉपिंग मॉल, दुकानें, रेस्टोरेंट और एक आईटी और हेल्थकेयर हब भी इस टाउनशिप के अंदर ही बनाने का प्लान है. चौड़ी सड़कों के साथ अंडरग्राउंड बिजली नेटवर्क, ड्रेनेज जल निकासी सिस्टम और पेयजल आपूर्ति का पूरा इंतजाम होगा. बड़े पार्क, बगीचों, वॉकवे और प्लेग्राउंड भी होंगे. इसे एक इको फ्रेंडली ग्रीन टाउनशिप के तौर पर बनाया जा रहा है. 

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) किसानों से सीधी रजिस्ट्री और आपसी सहमति के भूमि अधिग्रहण कर रहा है. जीडीए टाउनशिप के पहले चरण सितंबर महीने तक लॉन्च करने की तैयारी में है. इसके नक्शे और डीपीआर को तैयार करने के लिए सलाहकार एजेंसी भी चयनित कर ली गई है. 

इंदिरापुरम, वैशाली या वसुंधरा की जगह नया विकल्प

रियल एस्टेट एक्सपर्ट का कहना है कि जो लोग इंदिरापुरम, वैशाली, राजनगर एक्सटेंशन या वसुंधरा जैसे महंगे इलाकों में बजट के कारण घर नहीं खरीद पा रहे हैं. या जिनके लिए नोएडा में प्राइम लोकेशन पर महंगे फ्लैट खरीदना मुमकिन नहीं है, उनके लिए हरनंदीपुरम एक किफायती विकल्प साबित हो सकता है. बेहतर लोकेशन के साथ यहां मेट्रो, नमो भारत ट्रेन के साथ हाईवे से नजदीकी के कारण हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी. टाउनशिप 2028 के अंत तक पूरी तरह तैयार होने की उम्मीद है.

    ये भी पढ़ें - NCR में 4 नमो सिटी बसाने का ऐलान, नोएडा, दादरी, जेवर या बुलंदशहर? यूपी में कहां बनेगा हाईटेक नमो शहर

    ये भी पढ़ें - सिर्फ 100 किमी में सिमट जाएगा दिल्ली NCR? 5 जिले बाहर करने का प्रस्ताव, एनसीआर प्लानिंग बोर्ड में क्या फैसला हुआ

     

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Harnandipuram Township, Harnandipuram GDA Scheme, Delhi NCR Master Plan 2041, Ghaziabad News, GDA Plots
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com