Israel-Hamas War: इज़राइल में पिछले सप्ताह एक म्युजिक फेस्टिवल में हमास के बंदूकधारियों ने आम लोगों पर घातक हमला किया. उन्होंने 250 से अधिक लोगों को गोली मार दी या उनको कारों में जला दिया. अमित मुसाई इस उत्सव में मौजूद थे. उन्होंने हमास के हमले के दौरान जीवन के लिए भागने का संघर्ष याद किया.
अमित मुसाई ने एनडीटीवी को बताया "पार्टी के दिन हम शुक्रवार रात से शनिवार की सुबह तक वहां थे. हमने जिंदगी और प्यार का जश्न मनाया. वह एक बहुत ही सुंदर फेस्टिवल था. फिर अचानक सुबह साढ़े छह बजे, जब सूर्योदय भी नहीं हुआ था, मुझे अहसास हुआ कि संगीत बंद हो गया है और हवा में मिसाइलें उड़ रही हैं."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने बताया कि, "सुरक्षाकर्मियों ने हमें छिपने के लिए जमीन पर लेटने के लिए कहा और तब हमें पता चला कि हम पर हमला हो रहा है. सभी इस बात को लेकर हैरान थे कि इन हालात में हमें हमेशा होने वाले मिसाइल हमलों की तुलना में क्या करना चाहिए. यह दुर्भाग्य ही है कि इज़राइल में हम नियमित रूप से मिसाइल हमले देखते हैं."
हमले के शिकार हुए अधिकांश लोग युवा थे जो सुकोट की यहूदी छुट्टियों के खत्म होने पर रात भर नाचते रहे थे.
मुसाई के दोस्त या तो मारे गए या हमले के दौरान बंधक बना लिए गए. उन्होंने कहा कि उन्होंने "आतंक से बचने" के लिए अपने टूर गाइड स्किल्स का इस्तेमाल किया.
मुसाई ने बताया, "मैं और मेरे तीन दोस्त मेरी व्हीकल में कूदकर बैठे और उसे सड़क पर लाकर उसे भगाना शुरू कर दिया. मुझे यह अहसास भी नहीं हुआ कि यह जान बचाने की दौड़ थी. हम बस मिसाइलों से बच रहे थे और एक सुरक्षित स्थान खोजने की कोशिश कर रहे थे , कोई एक सुरक्षित कमरा, एक कंक्रीट की दीवार, ऐसा कुछ भी जिसके नीचे हम छिप सकें. हमें बाद में पता चला कि फेस्ट की जगह पर लोगों को गोली मार दी गई थी."
हमले के बाद के ड्रोन फुटेज में गाजा के नजदीक नेगेव रेगिस्तान में संगीत समारोह स्थल पर सड़क के किनारे कारें दिखाई दीं. यहीं से हमास ने अपना चौंकाने वाला हमला शुरू किया था. खड़ी कारों में से कई नष्ट हो गईं या उन्हें गोलियों से क्षतिग्रस्त कर दिया गया.
मुसाई ने यह भी बताया कि उनके एक दोस्त को कल ही दफनाया गया है जबकि उनका एक अन्य दोस्त अभी भी लापता हैं. उन्होंने कहा कि, अपने सबसे अच्छे दोस्त को दफनाना भयानक था. इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है जिसके लिए आप तैयार रहे हों. पत्नी का अभी तक पता नहीं चला है. सबसे अधिक संभावना यही है कि वह मर गई है."
उन्होंने कहा, "हमारी कार में सवार दो अन्य लोग अभी भी लापता हैं. उनमें से एक दूध पीता बच्चा था. हर दिन हमें बुरी खबरें मिलती हैं."
हमास के हमले के एक सप्ताह बाद भी कई लोगों का पता नहीं चल पाया है. हालांकि हमास द्वारा साझा किए गए बंधकों के वीडियो में कुछ की पहचान की गई है. कई लोगों को हमास ने पकड़ लिया है और गाजा में बंदी बना लिया है.
मुसाई ने यह भी कहा कि इजराइल में उस स्थान पर, जहां हमास के हमले में 1300 लोग मारे गए , रॉकेट हमले नियमित रूप से होते रहते हैं.
उन्होंने कहा, "मैं इजराइल के तटीय मैदान में रह रहा हूं और गाजा से काफी दूर हूं. मैं गाजा पट्टी से करीब 60 किलोमीटर दूर हूं. फिर भी समय-समय पर मेरे इलाकों पर भी मिसाइल हमले होते रहते हैं."
यह भी पढ़ें-
इजराइली टीवी स्टार का दावा, हमास के आतंकी ने बेटे और उसकी प्रेमिका की हत्या का वीडियो मां को भेजा
इजराइल के हवाई हमलों से भयभीत गाजा के बचाव कर्मियों की नींद उड़ी
युद्ध अपराध क्या हैं, जानिए - क्या इजराइल और हमास इसके लिए कटघरे में खड़े किए जा सकते हैं?
बेंजामिन नेतन्याहू के भाई ने इजराइलियों को बंधक बनाए जाने पर कैसे सुलझाया था संकट?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं