इजराइल के एक रियलिटी टीवी स्टार ने दावा किया है कि हमास के एक सदस्य ने एक व्यक्ति और उसकी प्रेमिका की हत्या कर दी, इससे पहले उसने अपने फोन से उस व्यक्ति की मां को इस जघन्य कृत्य का वीडियो भेजा था. 'वेडिंग एट फर्स्ट साइट' स्टार मोर रेडमी ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर दिल दहला देने वाली घटना की कहानी शेयर की. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने खुलासा किया कि यह भयावह घटना शनिवार को हुई तब हुई जब नेगेव रेगिस्तान में एक संगीत समारोह में 250 से अधिक लोगों की हत्या कर दी गई.
रेडमी ने अपने वीडियो में कहा कि वह दान इकट्ठा कर रही थीं और लोगों को उनके लापता रिश्तेदारों को खोजने में सहायता कर रही थीं. उनमें से कई के परिजनों को हमास के गुर्गों ने मार दिया गया था या अपहरण कर लिया गया था. पोस्ट के अनुसार, उसने क्लिप में कहा, "पूरे दिन लोग मुझे बेचैन करने वाले संदेश भेजते हैं. लेकिन मुझे मिले इस संदेश ने मुझे तोड़ डाला."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रेडमी ने मैसेज में कहा, ''अरे, मुझे आपको अपने अच्छे दोस्त के बारे में बताना चाहिए. उसका बेटा रेव पार्टी में लापता हो गया था. आज उसे वीडियो मिला, जिसमें आतंकवादी उसके बच्चे और उसकी प्रेमिका की हत्या कर रहा है.'' उन्होंने आगे कहा, ''उसने (हमास के सदस्य ने) उसके बेटे के फोन पर हत्या का वीडियो बनाया और अब वीडियो भेज दिया.''
फॉक्स न्यूज के अनुसार, रेडमी सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाली इस खौफनाक वारदात के बारे में बताते हुए रो पड़ीं. विशेष रूप से उनका यह वीडियो दोनों पक्षों की ओर से जारी अत्याचारों के बीच आया है. इजराइल और गाजा में अब तक 3,500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि गाजा पट्टी में तीन लाख से अधिक लोग अपने घरों से भागने के लिए मजबूर हो गए हैं क्योंकि फिलिस्तीनी इलाके पर भारी इजराइली बमबारी जारी है.
हमास के आतंकियों ने शनिवार की सुबह सीमा पार की और गाजा से रॉकेट दागे. तब इजराइली नागरिक इस हमले की संभावना से अनजान थे. जवाब में इजराइल सरकार ने गाजा पट्टी पर राज कर रहे हमास आंदोलन को खत्म करने की कसम खाई. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजराइल में अभी भी मौजूद "आतंकवादियों को खत्म करने" का संकल्प लिया है और कहा है कि, "आने वाले दिनों में हम अपने दुश्मनों के साथ जो करेंगे उसका असर पीढ़ियों तक रहेगा."
यह भी पढ़ें -
"यह मेरा आखिरी वीडियो हो सकता है": गाजा में फंसीं स्कॉटलैंड के मंत्री की सास
युद्ध अपराध क्या हैं, जानिए - क्या इजराइल और हमास इसके लिए कटघरे में खड़े किए जा सकते हैं?
बेंजामिन नेतन्याहू के भाई ने इजराइलियों को बंधक बनाए जाने पर कैसे सुलझाया था संकट?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं