इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष (Israel Gaza War) का अंत होता फिलहाल नहीं दिख रहा है. हमास ने अब तक चार बंधकों को रिहा कर दिया है. वहीं हमास ने दावा किया था कि वह दोहरी नागरिकता वाले 50 और बंधकों को रिहा कर रहा है. हमास इन 50 बंधकों को रेड क्रॉस को सौंपने वाला था लेकिन लास्ट समय पर उसने अपना मन बदल लिया. अब रिहाई पर अंतिम समय में बड़ा पेंच फंस गया है. हमास ने 50 अन्य बंधकों की रिहाई के लिए इजरायल के सामने एक शर्त रख दी है. हमास की इस शर्त से इजरायल असमंजस में है.
ये भी पढ़ें-इज़रायल की बड़ी चेतावनी के बीच हमास ने 2 और बंधकों को किया रिहा,10 पॉइंट्स
अब सौदेबाजी पर उतरा हमास
हमास ने 50 बंधकों की रिहाई के बदले फ्यूल सप्लाई की मांग रखी है. दरअसल गाजा पट्टी में ऊधन सप्लाई रोके जाने से वहां बड़ा संकट पैदा हो गया है. अब हमास बंधकों को छोड़ने के बदले सौदेबाजी कर रहा है. उसका कहना है कि ईधन की सप्लाई शुरू करो और 50 बंधकों को ले जाओ. पहले खबर आई थी कि हमास दोहरी नागरिकता वाले 50 बंधकों को रिहा कर रहा है. जिसके बाद इजरायल ने रिहाई वाले इलाकों में बमबारी भी रोक दी थी. लेकिन अंतिम समय पर हमास ने सौदेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद बंधकों की रिहाई को लेकर सस्पेंस गहरा गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बंधकों की रिहाई के बदले हमास की मांग
इज़रायल की घेराबंदी के बाद से ग़ाज़ा में ईंधन संकट चल रहा है.हालात इस कदर खराब हैं कि गाजा के डॉक्टर्स ने दो दिन पहले ही सख्त चेतावनी दी थी कि अगर अस्पताल में फ्यूल का इंतजाम नहीं किया गया तो समय से पहले जन्मे 130 बच्चों की जान जोखिम में आ सकती है. हांलाकि एक अच्छी ख़बर ये है कि हमास ने दो बुजुर्ग इज़रायली महिलाओं को सोमवार को रिहा कर दिया है, जब कि शनिवार को दो अमेरिकी नगारिकों की भी रिहाई की गई थी. इजरायल का दावा है कि हमास ने उनके यहां से 222 लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले गए हैं.
ये भी पढ़ें-इजरायल-हमास युद्ध के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति पहुंचे तेल अवीव, अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं