विज्ञापन

युवाओं की ड्रग्स छुड़ाने के लिए घोड़ों का सहारा, केरल पुलिस ने बनाया प्लान, आर्मी देगी साथ

केरल पुलिस की मशहूर घुड़सवार पुलिस यूनिट के जरिए यह एंटी-ड्रग्स प्लान को अंजाम दिया जाएगा. तिरुवनंतपुरम सिटी पुलिस कमिश्नर अरुल बी. कृष्णा ने गृह विभाग को एक प्रस्ताव भेजा था, जिसे विभाग ने मंजूरी दे दी है.

युवाओं की ड्रग्स छुड़ाने के लिए घोड़ों का सहारा, केरल पुलिस ने बनाया प्लान, आर्मी देगी साथ
केरल पुलिस की मशहूर घुड़सवार पुलिस यूनिट (फोटो- केरल पुलिस, AI से फोटो को क्लियर किया गया है)

नौजवानों को ड्रग्स से दूर ले जाने के लिए केरल पुलिस घोड़ों का सहारा लेने जा रही है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि केरल पुलिस अब आम लोगों को भी घुड़सवारी सिखाएगी. इसका मकसद है लोगों से अच्छा रिश्ता बनाना और युवाओं को नशे से दूर रखकर दूसरी अच्छी गतिविधियों से जोड़ना है. ये ट्रेनिंग पुलिस की मशहूर घुड़सवार पुलिस यूनिट के जरिए दी जाएगी. खास बात है कि इस प्लान में आर्मी के ट्रेंड घोड़ों का इस्लेमाल किया जाएगा.

केरल गृह मंत्रालय से मिल गया अप्रूवल

केरल माउन्टेड पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, तिरुवनंतपुरम सिटी पुलिस कमिश्नर अरुल बी. कृष्णा ने गृह विभाग को एक प्रस्ताव भेजा था, जिसे विभाग ने मंजूरी दे दी है. फिलहाल, माउन्टेड पुलिस यूनिट के पास 18 घोड़े हैं और यह केवल पुलिसकर्मियों को ही प्रशिक्षण देती है. एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "'ऑपरेशन तूफान केयर' का मकसद युवाओं को ड्रग्स से दूर रखना है. इसके तहत अब पुलिस बल के बाहर के लोगों को भी प्रशिक्षण देने का फैसला लिया गया है. हमारे पास 18 घोड़े हैं, जिन्हें भारतीय सेना से लिया गया था और वहीं ट्रेनिंग भी दी गई थी."

क्या है प्लान, कितनी होगी फीस?

इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले पुलिसकर्मियों के रिश्तेदारों और उनके परिचितों को ट्रेनिंग दी जाएगी. अधिकारी ने बताया, "शुरुआती योजना के अनुसार, 10 से 20 लोगों के दो बैच बनाए जाएंगे और ट्रेनिंग 20 दिनों तक चलेगी. पायलट प्रोजेक्ट के नतीजों को देखने के बाद, हम अन्य लोगों को भी इसमें शामिल करेंगे."

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनिंग के लिए फीस ली जाएगी, लेकिन अभी यह तय नहीं हुआ है कि फीस कितनी होगी. हालांकि, अन्य घुड़सवारी क्लबों की तुलना में यह आम लोगों के लिए काफी किफायती होगी. अधिकारियों ने कहा, "माउंटेड पुलिस (घुड़सवार पुलिस) के पास बहुत अच्छी तरह से प्रशिक्षित घोड़े हैं, और आम लोगों के लिए यह एक बेहतरीन मौका होगा."

यह भी पढ़ें | जहरीले सांपों से हर साल 1.4 करोड़ कमाई, लड़की ने गांव में शुरू किया बिजनेस, बोली- महीने में सिर्फ 2 बार मिलता

यह भी पढ़ें | लैब पार्टनर से शादी और फिर अरबों का साम्राज्य, कौन हैं Nvidia बॉस को फर्श से अर्श तक पहुंचाने वाली लोरी मिल्स?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drugs, Horse, Horse Riding Trainig, Horse Riding Training India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com