मोरबी पुल हादसे में 134 लोगों की मौत को लेकर गुजरात की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और राज्य में विधानसभा चुनाव होने चाहिए. जिन लोगों की मौत हुई उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं. घायलों के स्वास्थ्य होने की कामना करता हूं. ये भ्रष्टाचार का मामला है. घड़ी बनाने वाली कंपनी को पुल बनाने का ठेका क्यों दिया? दूसरा सवाल, पुल रखरखाव का कोई अनुभव नहीं था. मतलब इनकी पार्टी से रिश्ते हैं.
केजरीवाल ने आगे कहा, FIR में ना कंपनी और उनके मालिक का नाम है. अस्पताल की पुताई तो अलग है, लेकिन मामले की पुताई की जा रही है. एक आरोप ये लग रहा है कि इनकी पार्टी को भारी चंदा दिया है. इसका पता लगाना पड़ेगा. सीएम को सीएम बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. इस्तीफा देकर तुरंत चुनाव हो जाना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस हादसे पर कहा कि इससे पूरा देश हिला हुआ है. कितने मासूम बच्चे मारे गए. जो तथ्य सामने आए हैं, कह सकते हैं ये हादसा नहीं हत्या है. वजह है बीजेपी का भ्रष्टाचार. मैं 150 लोगों के मासूम लोगों के हत्यारों से 5 सवाल हैं. पहला- मोरबी के पुल के पुनर्निर्माण का ठेका घड़ी बनाने वाली कंपनी को क्यों दिया गया? दूसरा- इतना बड़ा काम बिना टेंडर के ठेका दिया गया. गैर अनुभवी कंपनी को ठेका क्यों दिया गया? तीसरा- डॉक्यूमेंट जो सामने आए है. ये काम 8 महीने में पूरा होना था. कौन सी जल्दबाजी थी जिसे लीपापोती करके 5 महीने में क्यों खोल दिया गया. चौथा- घड़ी बनाने वाली कंपनी से कितना चंदा लिया है. इस कंपनी के मालिकों की किस-किस बीजेपी से नजदीकी है. पांचवां- इतने बड़े हादसे के बाद भी FIR दर्ज की गई है. उसमें उसके मालिकों का नाम नहीं है. किसके दबाव में मालिकों के खिलाफ FIR क्यों नहीं की गई.
VIDEO: ग्राउंड रिपोर्ट : मोरबी अस्पताल में मरीजों की हालत पर ध्यान देने की बजाय रंगाई-पुताई में जुटा अस्पताल प्रशासन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं