विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2018

गुजरात : हमले के बाद उत्तर भारतीयों का पलायन, डीजीपी बोले, त्योहार की वजह से लोग जा रहे घर

हमलों के बाद गैर-गुजरातियों के पलायन के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में झा ने कहा कि आने वाले त्योहारों के मद्देनजर वे अपने मूल राज्यों के लिए रवाना हो सकते हैं.

गुजरात : हमले के बाद उत्तर भारतीयों का पलायन, डीजीपी बोले, त्योहार की वजह से लोग जा रहे घर
गुजरात (Gujarat) में उत्तर भारतीयों पर हमले के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से बलात्कार के बाद राज्य में उत्तर भारतीयों, खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर हमले जारी हैं. लोगों में डर और दहशत का माहौल है. गुजरात के विभिन्न भागों से पुलिस ने अब तक इस मामले में 342 लोगों को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि बीते 28 सितम्बर को एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार के आरोप में बिहार के एक निवासी को गिरफ्तार किये जाने के बाद गैर-गुजरातियों को निशाना बनाया गया और सोशल मीडिया पर घृणा संदेश फैलाये गये.

यह भी पढ़ें : अहमदाबाद: बच्ची से रेप के बाद यूपी-बिहार के लोगों पर हमला, डर की वजह से गुजरात छोड़ रहे हैं वर्कर्स

पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने पत्रकारों को बताया,‘मुख्य रूप से छह जिले (हिंसा से) प्रभावित हुए है. मेहसाणा और साबरकांठा सबसे अधिक प्रभावित हुए है. इन जिलों में 42 मामलें दर्ज किये गये हैं और अब तक 342 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जांच के दौरान आरोपियों के नाम सामने आने के बाद और लोगों को गिरफ्तार किया जायेगा’’. उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राज्य रिजर्व पुलिस (सीआरपी) की 17 कंपनियों को तैनात किया गया है. उन्होंने कहा,‘‘गैर-गुजराती के निवास क्षेत्रों और उन कारखानों में जहां वे काम करते हैं, वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने इन इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी है.’’ डीजीपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने के लिए दो मामलें दर्ज किये गये है.

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र के बाद अब गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले, सामने आई ये वजह 

हमलों के बाद गैर-गुजरातियों के पलायन के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में झा ने कहा कि आने वाले त्योहारों के मद्देनजर वे अपने मूल राज्यों के लिए रवाना हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि सबसे अधिक प्रभावित जिले गांधीनगर में पुलिस अधिकारियों को शिविरों का आयोजन करने और स्थानीय नेताओं के साथ संवाद करने के निर्देश दिये गये है. उन्होंने कहा कि जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बल और वाहन उपलब्ध कराये गये है.  इस बीच कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने घोषणा की कि इन हमलों के मद्देनजर उनके समर्थकों के खिलाफ दर्ज किये गये ‘‘झूठे मामलों’’ को यदि सरकार ने वापस नहीं लिया तो वह 11 अक्टूबर से ‘सद्भावना’ उपवास करेंगे. (इनपुट-भाषा से भी)

VIDEO: अहमदाबाद: बच्ची से रेप के बाद यूपी-बिहार के लोगों पर हमला
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat, Ahmedabad, Ahmedabad News, North Indian, Attack On North Indian's
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com