विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के गामा-2 में 6 लेन की रोड बनेगी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होगी कनेक्ट, गौर चौक अंडरपास भी तैयार

ग्रेटर नोएडा में सड़क कनेक्टिविटी की दिशा में बड़ा विकास कार्य किया जा रहा है. दो जगहों पर सिक्स लेन अंडरपास और सड़क बनने जा रही है तो वहीं गौर चौक पर करीब 92 करोड़ रुपये की लागत से बना अंडरपास भी खुलने जा रहा है.

ग्रेटर नोएडा के गामा-2 में 6 लेन की रोड बनेगी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होगी कनेक्ट, गौर चौक अंडरपास भी तैयार
ग्रेटर नोएडा में खुलने जा रहा गौर चौक अंडरपास
  • ग्रेटर नोएडा में गौर चौक अंडरपास 5 या 6 नवंबर के आसपास लगभग खुलने की उम्मीद है
  • गामा-2 गोलचक्कर से एवीजे हाइट्स सोसायटी तक छह लेन सड़क बनने जा रही है
  • नोएडा प्राधिकरण 10 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण करने जा रहा है

ग्रेटर नोएडा में कई बड़े विकास कार्य चल रहे हैं. यहां के लोगों के लिए एक और गुड न्यूज है. एक तरफ गौर चौक अंडरपास 5 या 6 नवंबर के आसपास खुलने जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ गामा-2  गोलचक्कर से एवीजे हाइट्स सोसायटी तक की सड़क जल्द ही छह लेन बनने जा रही है.वर्तमान में यह सड़क फोरलेन है, जो कि जल्द ही दो लेन और बढ़ाकर छह लेन कर दी जाएगी. ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी 10 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण करेगी. इसका एस्टीमेट तैयार कर जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने पर फोकस है. इस सड़क के चौड़े होने से इस कॉरिडोर में ट्रैफिक काफी कम हो जाएगा.

गामा-2 से AVJ हाइट्स सोसायटी तक सिक्स लेन

नोएडा प्राधिकरण  गामा-2 गोलचक्कर से लेकर एलजी गोलचक्कर तक की सड़क को छह लेन बनवा रहा है. इस काम को एवीजे हाइट्स सोसायटी तक आगे बढ़ाया जाएगा. जिसके बाद यह सड़क एवीजे हाइट्स सोसायटी से वाया सेक्टर गामा -2 होकर एलजी गोलचक्कर तक छह लेन हो जाएगी. आने वाले दिनों में ये रोड वाया एलजी-शारदा यूनिवर्सिटी गोलचक्कर होकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से लिंक हो जाएगा. इस सड़क के एक्सप्रेसवे से लिंक होते ही बड़ी संख्या में वाहनों का दबाव इस सड़क पर बढ़ जाएगा. इसी वजह से अभी से इसे छह लेन करने पर ध्यान दिया जा रहा है. 

वर्तमान में नॉलेज पार्क, सेक्टर गामा, अल्फा और शारदा यूनिवर्सिटी की तरफ आने-जाने वाले हजारों वाहन इसी रूट से होकर गुजरते हैं. सड़क छह लेन होने से जाम की समस्या से राहत मिलेगी और सोसायटी के लोगों को बढ़िया रास्ता मिल जाएगा. 

पर्थला चौक पर बनेगा छह लेन अंडरपास

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पर्थला चौक पर भी छह लेन अंडरपास बनने जा रहा है, इससे फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद मार्ग पर जाम से राहत मिल सकेगी. नोएडा प्राधिकरण करीब 91 करोड़ रुपये की लागत से यह अंडरपास बनाने जा रहा है. आइआइटी रुड़की इसके डीपीआर की तकनीकी जांच कर रही है. मंजूरी मिलते ही इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा.710 मीटर लंबे अंडरपास को पूरा होने में करीब 18 महीने का समय लगने का अनुमान है. इसके बनने से फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (FNG) कॉरिडोर और सिग्नेचर ब्रिज के नीचे आने-जाने वाले लाखों वाहनों को जाम से राहत मिलेगी. 

कब खुलेगा गौर चौक अंडरपास?

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर चौक पर करीब 92 करोड़ रुपये की लागत से बने अंडरपास का काम पूरा हो चुका है. दीवाली से पहले इसके खोले जाने की प्लानिंग है. 5 या 6 नवंबर को इसे खोला जा सकता है. इसके खुलते ही गौर चौक की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी. चार मूर्ति पर लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी.इससे नोएडा, सूरजपुर, क्रॉसिंग रिपब्लिक और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के लाखों यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा.इस अंडरपास में से 350-350 मीटर का हिस्सा जंक्शन के दोनों ओर बना है.फिलहाल गौर सिटी चौराहे को पार करने में 30 मिनट तक लगते हैं.मेट्रो कनेक्टिविटी न होने से कार, कैब और ऑटो से लोग सफर करते हैं, लेकिन अंडरपास वरदान साबित होगा.

ये भी पढे़ं-नोएडा से बुलंदशहर सिर्फ 30 मिनट में, 56 गांवों को सीधा फायदा, जानें गंगा-जेवर लिंक एक्सप्रेसवे कब तक होगा तैयार?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Infrastructure News, Noida Infrastructure Projects, Gaur Chowk Underpass Diwali Opening, Parthala Chowk Underpass, Six Lane Expressway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com