विज्ञापन
21 days ago

उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आठ साल बाद आज छात्रसंघ चुनाव हो रहा है. वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है. मुख्य छात्रसंघ और वीमेंस कॉलेज के कुल 24,822 वोटर्स अपने प्रतिनिधि चुनेंगे.देश के कई हिस्सों में बीजेपी आज लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकालने जा रही है, जिसमें अमित शाह,नितिन नबीन समेत तमाम नेता शामिल होंगे.दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी पड़ने का दौर आने वाला है. दिवाली से पहले ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. ग्रेटर नोएडा का गौर चौक अंडरपास  5 नवंबर से तीन दिन के लिए ट्रायल रन के लिए खोल दिया गया है.उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक शहर मथुरा, अयोध्या और काशी के मंदिरों को बम धमाकों से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं.अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने भी माना है कि पार्टी को ईरान के साथ युद्ध का खामियाजा भुगतना पड़ा है.अमेरिका मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने माना है कि पार्टी को ईरान के साथ युद्ध का खामियाजा भुगतना पड़ा है. 

ये भी पढ़ें-ट्रंप के रक्षा मंत्री की जाएगी कुर्सी? ईरान जंग ने दिलाई चुनावी हार, अब पीट हेगसेथ पर ठीकरा फोड़ने की तैयारी

ये भी पढ़ें-मथुरा, अयोध्या, काशी के मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट भी निशाने पर

ALL LIVE UPDATES...

चावड़ी बाजार इमारत हादसा मामले में दो इंजीनियर सस्पेंड

पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढहने की घटना के बाद लापरवाही बरतने के मामले में दो इंजीनियरों मो. नईम और अमन दलाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. 

अमित शाह ने राहुल गांधी को SIR पर चर्चा की चुनौती

हरियाणा के करनाल में बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को SIR पर चर्चा करने की चुनौती दी.

फिलहाल जेल में ही रहेंगे आजम खान

 समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है.वह फिलहाल जेल में ही रहेंगे.सुप्रीम कोर्ट ने ED द्वारा गिरफ्तारी के मामले में दखल देने से इनकार करते हुए मामले को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दिया है.हाईकोर्ट से दीवाली की छुट्टियों के बाद 16 नवंबर को सुनवाई को कहा है.
 

अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाए जाने पर JDU नेता श्याम रजक

 बिहार में JDU नेता श्याम रजक ने अग्निवीरों की सेवा अवधि दो साल बढ़ाए जाने को बहुत खुशी की बात बताते हुए कहा कि ये उन लोगों को करारा तमाचा है जो अग्निवीर की बहाली के समय कई तरह के उपहास उड़ाने का काम कर रहे थे.

देहरादून में सीएम धामी ने नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य परिवहन निगम के बेड़े में शामिल की गई नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

राहुल गांधी की रैली से गायब रहने वाले 200 पदाधिकारी सस्पेंड

राहुल गांधी की रैली से गायब रहने वाले पदाधिकारियों पर यूथ कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है.अब तक करीब 200 पदाधिकारियों को सस्पेंड किया गया है.NDTV के पास मौजूद सस्पेंशन लेटर के मुताबिक 7 राज्यों में अब तक 185 पदाधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है. मध्य प्रदेश में 60 और गुजरात में 49 पदाधिकारियों को सस्पेंड किया गया है.

  • गुजरात: 49
  • तेलंगाना : 14
  • यूपी (मध्य) : 13
  • पश्चिम बंगाल: 26
  • मध्य प्रदेश : 60
  • हरियाणा : 10
  • हिमाचल प्रदेश : 13

दिल्ली: चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढहने से 2 लोगों की मौत

 

राजधानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला इमारत हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है. इस हादसे में कई लोगों के दबे हुए हैं. 

 

दिल्ली: क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे सौरभ दास और आशुतोष रांका

CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका दिल्ली में राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे हैं. उन्हें एजेंसी ने जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था.

CJP को अमेरिका और पाकिस्तान से मिल रही फंडिंग-केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके को अमेरिका से जोनेशन मिल रहा है और आशुतोष रांका को पाकिस्तानी नेताओं से पैसे मिल रहे हैं.उन्होंने कहा कि इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि उन्हें देश के भीतर और बाहर अनधिकृत स्रोतों, भारत-विरोधी NGO और भारत-विरोधी संगठनों से फंडिंग मिल रही है.
 

बीजेपी का उत्तराखंड में गुटबाजी पर लगाम कसने का निर्देश

बीजेपी ने उत्तराखंड में हैट्रिक लगाने के लिए कमर कस ली है. पार्टी ने गुटबाजी पर लगाम कसने और राज्य के नेताओं को एक टीम की तरह काम करने का निर्देश दिया है.

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढही

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढह गई है, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें कई लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है.
 

दिल्ली में दिवाली-छठ के दौरान कृत्रिम बारिश की तैयारी

दिल्ली में दिवाली-छठ के दौरान सरकार कृत्रिम बारिश कराने की तैयारी में है, इसके दो परीक्षण किए गए हैं. दिल्ली में वायु प्रदूषण का पैमाना AQI लेवल लगातार 400 के पार बना हुआ है, जिसके बाद यह फैसाल लिया गया है. 

UP विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव बूथों का पुनर्गठन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने चुनाव बूथों के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है. यूपी के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के सम्भाजन प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है.पुनर्गठन के बाद प्रदेश में मतदेय स्थलों की संख्या 1,77,516 से घटकर 1,73,730 हो गई है, यानी कि कुल 3,786 बूथ कम हो गए हैं.

दिवाली से पहले दिल्ली में प्रदूषण का स्तर हाई

दिवाली से पहले दिल्ली में प्रदूषण का स्तर हाई है. एम्स के आसपास के इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 402 है, जिसे 'गंभीर' श्रेणी में रखा गया है.

ग्रेटर नोएडा: गौर चौक अंडरपास ट्रायल के लिए खोला गया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को दिवाली से पहले जाम से मुक्ति का बड़ा तोहफा मिला है. चार मूर्ति गोल चक्कर पर 92 करोड़ रुपये की लागत से बना 700 मीटर लंबा 6 लेन गौर चौक अंडरपास आम जनता के ट्रायल के लिए तीन दिन के लिए खोल दिया गया है.

 

नेपाल में 'पांच पांडव' फिल्म पर बवाल

नेपाल के गृह मंत्री ने विवादित कंटेंट की वजह से 'पांच पांडव' फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. मंत्रालय की ओर फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने के लिए संचार मंत्रालय को मौखिक निर्देश दे दिए गए हैं.

AMU में 8 साल बाद आज छात्रसंघ चुनाव

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आठ साल बाद आज छात्रसंघ चुनाव होने जा रहा है. वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू होगी. मुख्य छात्रसंघ और वीमेंस कॉलेज के कुल 24,822 वोटर्स अपने प्रतिनिधि चुनेंगे.

झारखंड: देवघर की नेल पेंट फैक्ट्री में लगी आग

झारखंड के देवघर के नगर थाना क्षेत्र स्थित देवसंघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे एक नेल पेंट फैक्ट्री में आग लग गई. आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर प्रयास कर रही हैं. आग की लपटें आसपास तक फैलने से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

 

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में लगी आग पर काबू

दिल्ली के लक्ष्मी नगर मंगल बाजार के एक कार्यालय में आग लग गई थी, जिस पर काबू पा लिया गया है.  अग्निशमन अधिकारी दीपक हुड्डा ने बताया कि सुबह 5:50 बजे आग लगने की खबर मिली थी, आग पर काबू पा लिया गया है.
 

मथुरा, अयोध्या और काशी के मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक शहर मथुरा, अयोध्या और काशी के मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. धमकी भरे ई-मेल में 8 नवंबर से 27 नवंबर के बीच धमाके किए जाने की बात कही गई है.

ट्रंप ने ईरान युद्ध को माना अमेरिका मिडटर्म चुनाव में हार की वजह

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने मान लिया है कि पार्टी को ईरान के साथ युद्ध का खामियाजा भुगतना पड़ा है.

करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में शामिल होंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में भाग लेंगे.इस दौरान सेक्टर-12 से दयानंद चौक तक एक 'पदयात्रा' निकाली जाएगी.
 

आज से ग्रेटर नोएडा के गौर चौक अंडरपास का ट्रायल रन शुरू

ग्रेटर नोएडा का गौर चौक अंडर पास आज से तीन दिन के ट्रायल रन के लिए खुलने जा रहा है. 5 से 8 नवंबर तक इस पर वाहन दौड़ंगे. इसके बाद इसे परमानेंट खोलने पर फैसला लिया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gaur Chowk Underpass Diwali Opening, Gaur Chowk Underpass Latest News, PM Modi, BJP Padyatra, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com