उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी क्षेत्र में स्थित सुपरटेक जार सोसाइटी में चल रही एक पार्टी में आधा दर्जन लोगों ने हमला बोल दिया और मारपीट कर एक छात्र को अगवा करने का प्रयास किया. इस हंगामा के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब वायरल हो रहा है.
पुलिस ने पीडि़त पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है, और छात्रों गुटों में हुए विवाद को कारण बता रही है. पुलिस ने युवक के अगवा होने की बात से इनकार किया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ग्रेटर नोएडा : छात्रों के दो गुटों में मारपीट, अगवा करने का वीडियो वायरल#GreaterNoida pic.twitter.com/KAiQh3gGUU
— NDTV India (@ndtvindia) December 5, 2023
यह घटना सोमवार की है, जब सुपरटेक जार सोसाइटी में रहने वाले उज्ज्वल भाटी के घर पर पार्टी चल रही थी. तभी कारों में सवार होकर आधा दर्जन लड़के वहां पहुंचे और उज्ज्वल और वेदांत के साथ मारपीट की. वेदांत को कार में डालकर जबरन अगवा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस इसे एक नामी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले दो छात्रों के गुटों में हुए विवाद का मामला बता रही है.
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि दिल्ली निवासी शांतनु और शिवम के बीच तीन पहले तीन दिन पहले झगड़ा हुआ था. सोमवार को यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक पक्ष इसमें वेदांत, आर्यन, ओजस मिश्रा शामिल है, उनका दूसरे पक्ष नीतीश भाटी, सुशांत बढ़ाना से झगड़ा हुआ था. दोनों पक्षों के पांच छात्रों को हिरासत में लिया गया है. हालांकि, उन्होंने छात्र के अगवा होने की बात से इनकार किया है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं