भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले में एक व्यक्ति को निर्वस्त्र कर पीटने का एक वीडियो कुछ चैनलों पर दिखाए जाने के बाद बीएसएफ ने आठ जवानों को निलंबित कर दिया।
नई दिल्ली:

पांच मिनट के इस वीडियो का स्रोत और प्रमाणिकता की तत्काल पुष्टि नहीं हो पाई। इसमें बीएसएफ की वर्दी पहने चार लोग को एक व्यक्ति को डंडे से पीटता दिखाया गया है। देर शाम तक बीएसएफ ने आठ कर्मियों को निलंबित कर दिया।
बीएसएफ मुख्यालय में उप महानिरीक्षक विकास चंद्र ने कहा, ‘आठ जवानों की पहचान और उनका निलंबन हुआ है।’ बीएसएफ के पीआओ टी आचार्य ने बताया, ‘बीएसएफ मुख्यालय ने मुर्शिदाबाद में तीन चार वर्दी पहले लोग के हिंसक और गैर कानूनी आचरण को दिखाते वीडियो क्लिप का संज्ञान लिया है। विस्तृत जांच के आदइेश दे दिए गए हैं।’ खबरों के मुताबिक, वीडियो में जिस व्यक्ति को पीटते दिखाया गया है वह संदिग्ध बांग्लादेशी है और कथित तौर पर सीमा पार से गोवंश तस्करी में शामिल था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं