Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु में नई सरकार को लेकर बहुमत के आंकड़े पर मामला पेंचीदा हो गया है. विजय के नई सरकार बनाने के दावे पर राज्यपाल ने उनसे 118 का आंकड़ा मांगा था. आज फिर तमिलनाडु के राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तमिलगा वेट्री कज़गम के अध्यक्ष सी जोसेफ विजय को चेन्नई स्थित लोक भवन में आमंत्रित किया. बैठक के दौरान राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि तमिलनाडु विधानसभा में सरकार गठन के लिए आवश्यक बहुमत अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है. तमिलनाडु विधानसभा में सीटों का आंकड़ा 234 है, विजय की पार्टी को 108 सीटें मिली हैं. कांग्रेस ने भी टीवीके को समर्थन दिया है, लेकिन अभी भी वो 118 के आंकड़े से दूर है.
लोकभवन ने जारी की सूचना
लोक भवन ने कहा कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय को गुरुवार को लोक भवन आमंत्रित किया. बुधवार के बाद दोनों के बीच यह दूसरी बातचीत थी.

लोक भवन ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बैठक के दौरान माननीय राज्यपाल ने समझाया कि उनके पास तमिलनाडु विधानसभा में सरकार गठित करने के लिए आवश्यक बहुमत अभी तक नहीं है.'' विजय ने सरकार गठन को लेकर राज्यपाल से 24 घंटे के भीतर दूसरी बार गुरुवार को मुलाकात की.
टीवीके ने 23 अप्रैल को हुए चुनावों में 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीट जीतीं और वह सबसे बड़े दल के रूप में उभरी. हालांकि, पांच विधायकों वाली कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन दिया है, लेकिन अभिनेता से नेता बने विजय के नेतृत्व वाली पार्टी 200 से अधिक सदस्यीय सदन में बहुमत के 118 के आंकड़े से अब भी कुछ सीट दूर है.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए विजय की TVK CPI और CPM से भी मांगेगी समर्थन - सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं