बजट सत्र (Budget Session) में सरकार कई महत्वपूर्ण बिल पारित कराने की तैयारी में है. सरकार ने 16 बिलों की सूची तैयार की है. जिसमें वक्फ संशोधन बिल मुख्य तौर पर शामिल है. वहीं इमीग्रेशन और फ़ॉरेनर्स बिल के अलावा वित्तीय मामलों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिल भी लाए जाएंगे. सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले बृहस्पतिवार को सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई. बजट सत्र की शुरुआत शुक्रवार को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी.
एक फरवरी को पेश होगा बजट
बजट (Budget) एक फरवरी को पेश किया जाएगा. बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा. सत्र चार अप्रैल को समाप्त होगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बैठक की अध्यक्षता की, जो राजनीतिक दलों को सरकार के विधायी एजेंडे के बारे में सूचित करने और सत्र के दौरान उनके द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों पर जानकारी प्राप्त करने के लिए बुलाई जाती है. बैठक में कई पार्टियों के दिग्गज नेता शामिल हुए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बजट सत्र से पहले क्या बोले कांग्रेस नेता
राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (‘इंडिया') संसद के बजट सत्र में सभी मुद्दों को उठाएगा. सत्र से पहले सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से बाहर निकलते हुए तिवारी ने कथित महाकुंभ के कथित राजनीतिकरण की भी आलोचना की और कहा कि महाकुंभ के दौरान अतिविशष्ट लोगों के लिए आवाजाही से आम आदमी के लिए मुश्किलें पैदा हो रही हैं.
सर्वदलीय बैठक में कौन-कौन हुआ शामिल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा, कांग्रेस के गौरव गोगोई और जयराम रमेश, द्रविड़ मुनेत्र कषगम के टी. आर. बालू, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय और डेरेक ओ ब्रायन समेत कई नेताओं ने भाग लिया. इसके अलावा संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू भी बैठक में शामिल हुए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं