विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2021

गैंगस्टर कुलदीप उर्फ फ़ज़्ज़ा को भगाने में की थी मदद, पुलिस ने अमित को गिरफ्तार किया

रोहिणी के डीसीपी प्रणव तायल के मुताबिक, स्पेशल स्टाफ ने एक सूचना के बाद अमित माथुर को उसके घर कराला से गिरफ्तार किया. वह दिल्ली के नामी गैंगस्टर जितेंद्र गोगी के गैंग का शातिर सदस्य है.

गैंगस्टर कुलदीप उर्फ फ़ज़्ज़ा को भगाने में की थी मदद, पुलिस ने अमित को गिरफ्तार किया
अमित माथुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया
  • जितेंद्र गोगी गैंग के लिए काम करता है अमित
  • उसे कराना स्थित घर से गिरफ्तार किया गया
  • मार्च में अमित व उसके साथ छुड़ा ले गए थे फज्‍जा को
नई दिल्ली:

रोहिणी जिले की पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने अमित माथुर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि अमित ने जीटीबी अस्पताल से गैंगस्टर कुलदीप उर्फ फ़ज़्ज़ा को भगाने में मदद की थी. जानकारी के अनुसार, अमित जितेंद्र गोगी गैंग के लिए काम करता है. रोहिणी के डीसीपी प्रणव तायल के मुताबिक, स्पेशल स्टाफ ने एक सूचना के बाद अमित माथुर को उसके घर कराला से गिरफ्तार किया. वह दिल्ली के नामी गैंगस्टर जितेंद्र गोगी के गैंग का शातिर सदस्य है.

इसी साल 25 मार्च को गोगी के कहने पर ही अमित अपने साथियों के साथ जीटीबी अस्पताल आया और वहां से गैंगस्टर कुलदीप उर्फ फ़ज़्ज़ा को पुलिस हिरासत से छुड़ा ले गया था. हालांकि इस दौरान उसके एक साथी की गोली लगने से मौत हो गयी थी जबकि उसका एक साथी घायल हो गया था. दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन के पुलिसकर्मी कुलदीप उर्फ फज्जा को मेडिकल के लिए लाए थे. यह बदमाश जब अस्पताल आया तो उस वक्त गैंग के आधा दर्जन बदमाशों ने इसे पुलिस कस्टडी से छुड़वाने के लिए गोलीबारी कर दी. कुलदीप को बदमाश भगाकर ले जाने में सफल हो गए थे. बाद में पुलिस एनकाउंटर में कुलदीप उर्फ फज्‍जा भी मारा गया था. अमित माथुर का बचपन का दोस्त दीपक उर्फ तीतर है जिसने उसे गोगी गैंग में शामिल कराया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gangster Kuldeep Fajja, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com