विज्ञापन

नंबर-2 स्टार्क, नंबर-3 सकलैन, शाहीन अफरीदी की टॉप-5 में एंट्री, ODI में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज

शाहीन अफरीदी ने वनडे में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. शाहीन अब पाकिस्तान की ओर से वनडे में सबसे तेज 150 विकेट हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.

नंबर-2 स्टार्क, नंबर-3 सकलैन, शाहीन अफरीदी की टॉप-5 में एंट्री, ODI में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज
ODI इतिहास में सबसे तेजी से 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज, शाहीन अफरीदी ने बनाई टॉप-5 में जगह

ट्राई सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. शाहीन शाह अफरीदी 150 वनडे विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं; उन्होंने 80 मैचों में यह मुकाम हासिल किया. सकलैन मुश्ताक इस मामले में सबसे तेज पाकिस्तानी गेंदबाज हैं, जिन्होंने 78 वनडे मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी. वहीं, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड नेपाल के संदीप लामिछाने के नाम है जिन्होंने केवल 73 मैच में यह कारनामा किया है. वहीं, दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क हैं, जिन्होंने 77 मैच में यह कमाल किया है. नंबर 3 पर सकलैन मुश्ताक-राशिद खान, मोहम्मद शमी, ट्रेंट बोल्ट के साथ शाहीन अफरीदी की एंट्री हो गई है. सकलैन मुश्ताक-राशिद खान, मोहम्मद शमी, ट्रेंट बोल्ट और शाहीन अफरीदी ने वनडे मे ं150 विकेट 80 मैच में हासिल करने में सफलता हासिल की है. (SCORECARD)

वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • संदीप लामिछाने- 73 मैच
  • मिचेल स्टार्क- 77 मैच
  • सकलैन मुश्ताक- 78 मैच
  • राशिद खान- 80 मैच
  • मोहम्मद शमी- 80 मैच
  • ट्रेंट बोल्ट- 80 मैच
  • शाहीन अफरीदी- 80 मैच 
  • ट्रेंट बोल्ट-81 मैच
  • ब्रेट ली- 82 मैच 
  • अजंता मेंडिस- 88 मैच
  • मैट हेनरी- 85 मैच
  • कुलदीप यादव- 88 मैच 
  • एलन डोनाल्ड- 89 मैच 

इसके साथ-साथ शाहीन वनडे के पहले ओवर में सबसे ज़्यादा विकेट विकेट हासिल करने वाले पाकिस्तानी बॉलर बन गए हैं वनडे में पहले ओवर में शाहीन ने अबतक 13 विकेट लिए हैं. दूसरे नंबर पर मोहम्मद इरफान हैं जिन्होंने पहले ओवर में 10 विकेट अपने नाम हासिल करने में सफलता हासिल की है. वसीम अकरम ने पहले ओवर में 10 वनडे विकेट अपने करियर में हासिल करने में सफल रहे थे. शोएब अख्तर ने 9 विकेट पहले ओवर में हासिल किए हैं. 

पाकिस्तान के लिए वनडे के पहले ओवर में सबसे ज़्यादा विकेट

13 - शाहीन शाह अफरीदी*
10 - मोहम्मद इरफान
10 - वसीम अकरम
9 - उमर गुल
9 - शोएब अख्तर

वहीं, इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. ट्राई सीरीज में पाकिस्तान ने अबतक 2 मैच में दोनों मैच जीते हैं. वहीं, श्रीलंका ने 2 मैच खेले हैं जिसमें एक में जीत और एक में हार मिली है. इंग्लैंड इस ट्राई वनडे सीरीज में अबतक अपने दोनों मैच हारी है. ऐसे में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा यह मैच काफी अहम है. 

यह भी पढ़ें | नीरज-रोहित और यशवीर के बाद कृष्ण चंद्र ने रचा इतिहास, 74.83 मीटर दूर भाला फेंक जूनियर नेशनल्स में जीता गोल्ड

यह भी पढ़ें | न्यूजीलैंड A के खिलाफ KL राहुल का बुरा हाल, पहले 0 फिर ऐसे अजीब अंदाज में हिट-विकेट आउट, Video

यह भी पढ़ें | रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर फिर दिया जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shaheen Shah Afridi, Pakistan, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com