विज्ञापन

गाजियाबाद: जिम ट्रेनर के प्यार में पागल थी प्रिया, दूसरी शादी के बाद अफेयर, पति पर चाकू से हमलाकर भागते प्रेमी का वीडियो सामने आया

Ghaziabad Gym Trainer: गाजियाबाद के इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन के वसुंधरा सेक्टर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. झांसी के शशांक से दूसरी शादी करने वाली प्रिया जिम ट्रेनर को दिल दे बैठी और फिर पति को मरवाने का प्लान बनाया.

Ghaziabad Gym Trainer Case: गाजियाबाद में जिम ट्रेनर की लव स्टोरी
NDTV
गाजियाबाद:

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-1 की जागृति आरडब्ल्यूए सोसायटी में सामने आई इस वारदात ने रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस के मुताबिक, जिम ट्रेनर और महिला के बीच प्रेम संबंधों की जानकारी पति को हो गई थी. पति के दूसरी जगह शिफ्ट होने की तैयारी के बीच उसे रास्ते से हटाने की कथित साजिश रची गई. मामले में पुलिस ने जिम ट्रेनर प्रताप सिंह और उसकी महिला मित्र प्रिया शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है.

प्रिया का प्लान और जिम ट्रेनर ने दिया अंजाम

घटना 26 अक्टूबर की सुबह करीब 5:15 बजे की है. वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित मकान में रहने वाले शशांक कंथरिया पर उस समय हमला किया गया, जब उनकी पत्नी प्रिया शर्मा जिम जाने के लिए घर से निकल रही थी. पुलिस के अनुसार, इसी दौरान जिम ट्रेनर प्रताप सिंह घर में घुसा और शशांक पर चाकू से कई वार कर दिए. हमले में गंभीर रूप से घायल शशांक शोर मचाने लगे तो आरोपी मौके से भाग निकला. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया.

Latest and Breaking News on NDTV

कार में जाती प्रिया 

प्रिया की ये दूसरी शादी थी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पत्नी प्रिया की यह दूसरी शादी थी. यह लव मैरिज थी.  इससे पहले भी एक शादी की थी, जो भी लव मैरिज होने की बात बताई जा रही है. अब जिम ट्रेनर से कुछ महीने पहले उसके प्रेम संबंध हो गए. शशांक मूल रूप से झांसी के पुरानी पसारत इलाके का रहने वाला है. उसकी शादी प्रिया से करीब चार साल पहले हुई थी. दोनों दिल्ली में सीनियर अकाउंटेंट के तौर पर काम करते थे. परिवार वसुंधरा सेक्टर-1 में रहता था. पुलिस के अनुसार, प्रिया की प्रताप से जिम में मुलाकात हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और व्हाट्सऐप पर बातचीत होने लगी.

जिम में बढ़ीं नजदीकियां

सीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि प्रताप सिंह फिटनेस हेडक्वार्टर जिम में ट्रेनर है. प्रिया शर्मा पिछले सात-आठ महीने से उसी जिम में व्यायाम करने जाती थी. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई. पुलिस के मुताबिक, प्रताप ने पूछताछ में बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे. शशांक को उनके संबंधों के बारे में पता चल गया था. इसके बाद वह दिवाली के बाद फ्लैट बदलकर कहीं दूसरी जगह जाने की तैयारी कर रहे थे.

Latest and Breaking News on NDTV

जिम ट्रेनर आता दिखा

गाजियाबाद का वायरल वीडियो

घटना के बाद का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. सीसीटीवी वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि सुबह के वक्त प्रिया गाड़ी से जाती हुई दिखाई दे रही है. जबकि सीसीटीवी में घटना के बाद घायल को आस पड़ोस के लोग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस सीसीटीवी में देखा जा सकता है की घटना वाली सुबह पत्नी प्रिया घर से बाहर निकलती है। और अपनी कार में बैठकर  जिम के लिए चली जाती है.उसके कुछ देर बाद ही आरोपी जिम ट्रेनर प्रताप घर में एंट्री लेता है और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता है. शोर शराबा सुनकर सोसायटी के लोग उसको पकड़ने के लिए दौड़ते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

जिम ट्रेनर भागता हुआ 

रनिंग के दौरान बना पति को मारने का प्लान

पुलिस का दावा है कि 25 अक्टूबर की सुबह रनिंग के दौरान प्रताप और प्रिया की मुलाकात हुई थी. इसी दौरान दोनों ने शशांक को रास्ते से हटाने की बात की. अगले दिन प्रताप चाकू लेकर प्रिया के घर पहुंचा. पुलिस के अनुसार, प्रिया ने घर का गेट पहले से खोल रखा था और प्रताप अंदर घुसकर शशांक पर हमला करने लगा. वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया.इंदिरापुरम पुलिस ने शशांक के भाई की शिकायत पर प्रताप सिंह और प्रिया शर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है. पुलिस दोनों की भूमिका की और गहनता से जांच कर रही है .

पति के ऑफिस जाने पर घर बुलाती थी

जांच में पुलिस को पता चला कि प्रिया कभी-कभी तबीयत खराब होने की बात कहकर घर पर रुक जाती थी. शशांक के ऑफिस जाने के बाद वह प्रताप को घर बुलाती थी. पुलिस ने दोनों के बीच हुई कॉल और मैसेज को भी जांच में शामिल किया है. पुलिस के मुताबिक, घटना से एक रात पहले भी प्रिया और प्रताप के बीच व्हाट्सऐप पर बातचीत हुई थी. पूछताछ में प्रताप पर आरोप है कि उसने प्रिया के कहने पर शशांक पर चाकू से हमला किया. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमले की योजना किस तरह बनाई गई थी और दोनों की इसमें क्या भूमिका रही.
 

ये भी पढ़ें - करवाचौथ से पहले खूनी साजिश: पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी संग मिलकर पति पर करवाया जानलेवा हमला

ये भी पढ़ें - गाजियाबाद की गुलमोहर ग्रीन्स सोसायटी के टावर गिराए जाएंगे, हाई कोर्ट का फैसला- घर खरीदारों को मिलेगा हर्जाना
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GYM Trainer Love Story, GYM Trainer Love Affair, Ghaziabad Love Story, Ghaziabad Crime News, Ghaziabad News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com