विज्ञापन

करवाचौथ से पहले खूनी साजिश: पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी संग मिलकर पति पर करवाया जानलेवा हमला

गाजियाबाद में प्रिया ने अपने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पति शशांक की हत्या की साजिश रची, लेकिन शशांक बच गया पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया.

प्यार, धोखा और मर्डर प्लान: गाजियाबाद में पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी संग मिलकर पति पर करवाया जानलेवा हमला
  • गाजियाबाद में प्रिया ने अपने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पति शशांक की हत्या की साजिश रची
  • जिम ट्रेनर ने धारदार चाकू से शशांक पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया
  • पुलिस ने प्रिया और उसके प्रेमी प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर, उनके अवैध संबंध और साजिश का खुलासा किया
इंदिरापुरम:

गाजियाबाद में करवाचौथ से ठीक 2 दिन पहले एक दिल दिलाने वाली घटना सामने आई है. महिला ने जिम ट्रेनर के साथ मिलकर अपने पति को ही मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली. इंदिरापुरम की रहने वालीं प्रिया ने करवाचौथ के व्रत से पहले अपने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति शशांक की हत्या की साजिश की. हालांकि, जानलेवा हमले के बाद शशांक बच गया. इंदिरापुरम पुलिस ने प्रिया और उसके जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है.  

प्रिया ने अपने पति शशांक की हत्‍या करने की पूरी प्‍लानिंग कर ली थी. जब जिम जाने के बहाने प्रिया घर से निकली, तभी उसने अपने जिम ट्रेनर प्रेमी को घर पर शशांक को ठिकाने लगाने के लिए भेज दिया. जिम ट्रेनर प्रिया के घर पहुंचा और धारदार चाकू से शशांक पर कई वार किये. इन हमलों से शशांक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने प्रिया और उसके प्रेमी जिम ट्रेनर प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रिया और जिम ट्रेनर में अवैध संबंध!

पुलिस ने बताया कि 26 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब साढ़े पांच बजे थाना इंदिरापुरम को सूचना मिली कि वसुंधरा क्षेत्र में शशांक नामक व्यक्ति पर अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया है. सूचना पर इंदिरापुरम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जांच में पता चला कि घायल शशांक अपनी पत्नी प्रिया और बच्ची के साथ वसुंधरा में रहता है. हमला करने वाला आरोपी प्रताप सिंह है. 

पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की, तो चौंकानेवाली बात सामने आई. कॉल रिकॉर्ड से पता चला कि घायल की पत्नी प्रिया और हमला करने वाले प्रताप सिंह के बीच अवैध संबंध थे. दोनों ने मिलकर शशांक को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की थी. पुलिस ने बताया कि प्रिया अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी ताकि वह प्रेमी के साथ रह सके। इसलिए करवाचौथ से ठीक पहले पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई ताकि हत्या को लूट या आपसी रंजिश का रूप दिया जा सके.   

ये भी पढ़ें:- गाजियाबाद में मुस्लिम लड़के से शादी करने वाली सोनिका चौहान पिता की 'कैद' से हुई आजाद, हाईकोर्ट ने कहा, बालिग को जीवनसाथी चुनने का हक

प्रिया ने पुलिस को पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी और कॉल डिटेल खंगाली तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया. प्रिया ने अपने पति शशांक की हत्या करने की पूरी प्लानिंग पहले से कर ली थी. फिलहाल घायल शशांक खतरे से बाहर है और पुलिस ने पत्नी प्रिया और उसके प्रेमी प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

ये भी पढ़ें:- लखनऊ ट्रिपल मर्डर: शवों के पास पिस्टल लेकर बैठा रहा आरोपी, कोई नहीं आया आगे; थाना और चौकी प्रभारी निलंबित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Crime, Karwa Chauth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com