विज्ञापन

गाजियाबाद के लालकुआं से नोएडा जाना आसान, GDA भाटिया मोड़ पर 3KM का एलिवेटेड रोड बनाएगा, ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर चौड़ा होगा

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण लाल कुआं तक सड़क को चौड़ा करने का काम करेगा. फिर इसे आगे NHAI से जोड़ दिया जाएगा. जल्द ही एक बैठक कर एलिवेटेड रोड बनाने में आने वाली बाधाओं को दूर करने पर चर्चा होगी.

गाजियाबाद के लालकुआं से नोएडा जाना आसान, GDA भाटिया मोड़ पर 3KM का एलिवेटेड रोड बनाएगा, ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर चौड़ा होगा
गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड-फ्लाईओवर बनाने पर विचार.
AI इमेज
  • गाजियाबाद से गौतमबुद्ध नगर जाने वाली जीटी रोड पर एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की जा रही है
  • परियोजना के लिए अभी अंतिम मंजूरी, बजट, डिजाइन, टेंडर और निर्माण की समय सीमा तय नहीं है
  • दादरी से डीएमई तक एलिवेटेड रोड बनाए जाने का प्रस्ताव है जिससे गाजियाबाद से नोएडा जाने में समय बचेगा

गाजियाबाद से गौतमबुद्ध नगर जाना अब बहुत आसान होने वाला है. बिना किसी जाम के गाड़ियां जीटी रोड पर फर्राटा भर सकेंगी. यहां पर एलिवेटेड रोड-फ्लाईओवर बनाने की तैयारी चल रही है. इसके बनने से लालकुआं और आसपास के इलाकों में जाम से राहत मिल सकेगी. एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर की कनेक्टिविटी को लेकर योजना बनाई जा रही है. इस परियोजना को अभी अंतिम मंजूरी नहीं मिली है.  

बजट, अंतिम डिजाइन, टेंडर और निर्माण की समय सीमा अभी तय नहीं है.बिजली विभाग, यूपीसीडा, NHAI और अन्य संबंधित विभागों की एक बैठक होनी है. बैठक में निर्माण कार्य में आने वाली तकनीकी बाधाओं का पता किया जाएगा.  जीडीए और NHAI के अधिकारी हालही में प्रस्तावित रूट का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे थे. 

दादरी से डीएमई तक  बनेगा एलिवेटेड रोड 

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण NHAI दादरी से एलिवेटेड रोड को डीएमई तक लाने जा रहा है. इस पर गाजियाबाद में एंट्री के लिए लूप में रास्ता दिया जाएगा. इसके बनने से गाजियाबाद से नोएडा जाने के लिए इसी लूप का इस्तेमाल किया जा सकेगा. फिर बहुत ज्यादा घूमने की जरूरत नहीं होगी. वहीं लाल कुआं पर लगने वाला जाम भी खत्म हो जाएगा. 

ठाकुरद्वारा के मौजूदा फ्लाईओवर को 4 लेन करने पर विचार

जीडीए भाटिया मोड़ से PWD गेस्ट हाउस तक करीब 3 कमी. लंबा एलिवेटेड रोड बनाने पर विचार किया जा रहा है. साथ ही ठाकुरद्वारा के मौजूदा फ्लाईओवर को करीब 1 किमी. तक 4 लेन करके भाटिया मोड़ से इसे कैसे जोड़ा जा सकता है, इस संभावना पर भी विचार चल रहा है. फिलहाल यह टू लेन है. इसे ओवर ब्रिज के आगे डबल डेकर फ्लाईओवर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के ऊपर होते हुए नोएडा तक जोड़ने पर विचार किया जा रहा है. जीटी रोड पर PWD गेस्ट हाउस से लेकर भाटिया मोड़ रोड ओवर ब्रिज तक इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है. 

लाल कुआं तक चौड़ी होगी सड़क

बता दें कि डीएमई पर एलिवेटेड रोड की योजना NHAI ने तैयार की थी,लेकिन जगह की कमी की वजह से उसे लूप से जोड़ने पर सहमति बनाई गई.  गाजियाबाद विकास प्राधिकरण लाल कुआं तक सड़क को चौड़ा करने का काम करेगा. फिर इसे आगे NHAI जोड़ेगी. जल्द ही एक बैठक कर एलिवेटेड रोड बनाने में आने वाली बाधाओं को दूर करने पर चर्चा होगी. एलिवेटेड रोड-फ्लाईओवर बनाने का मकसद लालकुआं के पास जाम को कम करना और  फ्यूचर के हिसाब से कनेक्टिविटी विकसित करना है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर, राठीवास फ्लाईओवर तैयार, रेवाड़ी, बावल, धारूहेड़ा और मानेसर तक मिलेगी तेज रफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Development Authority GDA, Ghaziabad Elevated Road, Ghaziabad Infrastructure Projects, Lal Kuan, NHAI Project
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com