अदाणी ग्रुप (Adani Group)अगले 10 साल में ग्रीन एनर्जी Green Energy Transition)में 100 बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट करने जा रहा है. अदाणी ग्रुप ने मंगलवार (12 दिसंबर) को 6 महीने का ESG कंपेनडियम जारी किया. ये ग्रुप के डि-कार्बोनाइजेशन के रास्ते में अहम तरक्की और ग्लोबल नेट जीरो के टारगेट को हासिल करने की महत्वाकांक्षा को दिखाता है.
गौतम अदाणी ग्रुप भारत के ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन में सबसे आगे है. इस ग्रुप ने अपनी पांच पोर्टफोलियो कंपनियों - अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पोर्ट्स एंड SEZ, ACC और अंबुजा सीमेंट के लिए 2050 या उससे पहले नेट-जीरो बनने का टारगेट रखा है. अंबुजा सीमेंट्स भारत का सबसे बड़ा इंटिग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर भी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ESG या पर्यावरण, सामाजिक और शासन मापदंडों का इस्तेमाल कॉर्पोरेट पॉलिसी के आधार पर इन्वेस्टमेंट की जांच करने और कंपनियों को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है, ताकि ये जिम्मेदारी के साथ काम कर सके.
ग्रुप ने इसके साथ ही गुजरात के पश्चिमी तट पर दुनिया के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में शामिल ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम को डेवलप करने की स्ट्रैटजी भी बताई है. ये इकोसिस्टम पूरी तरह से इंटिग्रेटेड वैल्यू चेन पर आधारित है.
वहीं, नेट-जीरो ट्रांजिशन के रोडमैप के लिए लास्ट माइल ग्रीन हाइड्रोजन सोल्यूशन (Last-Mile Green Hydrogen Solutions) की जरूरत होगी. ग्रीन हाइड्रोजन सोल्यूशन को संभव बनाने के लिए अदाणी ग्रुप बड़े पैमाने पर रिन्यूएबल एनर्जी और एंड-टू-एंड EPC (Engineering, Procurement and Construction) क्षमताओं से लैस है.
ESG फ्रंट पर अदाणी पोर्टफोलियो कंपनियों की खास उपलब्धियां:-
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की सहायक कंपनी 'अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई' ने अपनी रिन्यूएबल एनर्जी की हिस्सेदारी को 38.3 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है. इससे मुंबई सभी मेगासिटीज के बीच रिन्यूएबल एनर्जी की लीडिंग प्रोक्योरर यानी अग्रणी खरीदार बन चुका है. यह पोर्टफोलियो कंपनियों अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी ग्रीन एनर्जी के बीच सहयोग से संभव हो पाया है.
जलवायु संरक्षण के लिए भारत के सफर में भूमिका निभाते रहेंगे : गौतम अदाणी
अदाणी ग्रीन एनर्जी
सस्टेनलिटिक्स (Sustainalytics) के मुताबिक, अदाणी ग्रीन एनर्जी दुनिया की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली यूटिलिटी कंपनी है. फाइनेंशियल ईयर के शुरुआती 6 महीने में रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ने सभी ऑपरेशनल साइट्स के लिए लैंडफिल में जीरो वेस्ट का टारगेट हासिल किया है. इसके साथ ही 200 मेगावाट या उससे ज्यादा की सभी साइटों पर नेट वॉटर पॉजिटिव हो गया है.
अदाणी पोर्ट्स और SEZ
अदाणी पोर्ट्स के पास 15 पोर्ट और लॉजिस्टिक्स का बिजनेस है. यह कंपनी 2040 तक नेट-जीरो होने की राह पर है. फाइनेंशियल ईयर 2014 के शुरुआती 6 महीने में इस कंपनी ने कुल एनर्जी मिक्स में रिन्यूएबल एनर्जी का 15 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया है. इससे एनर्जी इंटेनसिटी 46 फीसदी तक कम हो गई. साथ ही एनर्जी इमिशन (ऊर्जा उत्सर्जन) 48 प्रतिशत और वॉट कंजम्पशन इंटेनसिटी 59 प्रतिशत रही.
अदाणी एंटरप्राइजेज
अदाणी एंटरप्राइजेज अपनी कम लागत वाली इंटिग्रेटेड ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में 10 गीगावॉट सोलर पैनल, 10 गीगावॉट विंड टर्बाइन और 5 गीगावॉट हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइज़र डेवलप करने के टारगेट के साथ 3 गीगा-फैक्ट्रियों का निर्माण कर रही है. सोलर मॉड्यूल बनाने के लिए ग्लास फैक्ट्री का काम पूरा हो गया है. इनगॉट और वेफर प्लांट पर काम शुरू हो गया है. अक्टूबर में कंपनी ने भारत की सबसे बड़ी 5.2 मेगावॉट की विंड टर्बाइन का प्रोडक्शन शुरू किया था.
ESG इनोवेशन
लागत कम करने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन-बेस्ड डि-कार्बोनाइजेशन सोल्यूशंस के साथ एक्टिव एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं. उत्सर्जन को कम करने और स्टेनेबल एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अदाणी पावर ने अदाणी पावर मुंद्रा प्लांट में अमोनिया को-फायरिंग का पता लगाने के लिए IHI कॉर्पोरेशन और कोवा कंपनी के साथ पार्टनरशिप की है. इसका मकसद अदाणी के कोयला प्लांट को डि-कार्बोनाइजिंग करना है.
एक अन्य महत्वपूर्ण कदम के तौर पर अदाणी एंटरप्राइजेज ने माइनिंग लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट के लिए हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक ट्रक (FCET) डेवलप करने के लिए अशोक लीलैंड और बैलार्ड पावर के साथ डील की है. ये ग्रीन हाइड्रोजन ऑपरेट करने वाली एशिया की पहली और विश्व स्तर पर कुछ कंपनियों में से एक होगी.
2025 तक कार्बन-न्यूट्रल हो जाएंगे अदाणी पोर्ट ऑपरेशन्स : गौतम अदाणी
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं