अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शुक्रवार को घोषणा की कि समूह के सभी बंदरगाह ऑपरेशन वर्ष 2025 तक कार्बन-न्यूट्रल हो जाएंगे. समूह चेयरमैन ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट X (अतीत में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, "नेट-ज़ीरो पोर्ट ऑपरेशन का लक्ष्य 2040 है..."
गौतम अदाणी के पोस्ट में कहा गया, "2025 तक हम एकमात्र कार्बन-न्यूट्रल बंदरगाह ऑपरेशन के तौर पर राष्ट्रीय बेंचमार्क स्थापित करेंगे और 2040 तक APSEZ भी नेट-ज़ीरो हो जाएगा... हमारे क्लाइमेट-फ़्रेंडली बदलाव में सभी क्रेनों को इलेक्ट्रिफ़ाई किया जाना, सभी डीज़ल-आधारित इन्टर्नल ट्रांसफ़र वाहनों को बैटरी-आधारित ITV में बदलना, और 1000 मेगावाट की अतिरिक्त कैप्टिव रीन्यूएबल क्षमता स्थापित करना शामिल है..."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
--- यह भी पढ़ें ---
* Adani ग्रुप बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी पार्क, चेयरमैन ने शेयर की तस्वीरें
अदाणी समूह के चेयरमैन ने यह भी कहा कि उनके समूह ने वित्तवर्ष 2024-25 तक लगभग 5,000 हेक्टेयर में मैंग्रोव वृक्षारोपण का संकल्प लिया है.
Thrilled to share Adani's continued groundbreaking climate initiatives! By 2025, we will set a national benchmark being the only carbon-neutral port operations and be Net Zero for APSEZ by 2040. Our climate-friendly transformation includes electrifying all cranes, switching all… pic.twitter.com/H3ycPRJuHH
— Gautam Adani (@gautam_adani) December 8, 2023
उन्होंने X पर लिखा, "पर्यावरण की रक्षा के लिए हमारा समर्पण हमारे बढ़ते मैंग्रोव वृक्षारोपण में भी दिखाई देता है, जिसका उल्लेखनीय लक्ष्य वित्तवर्ष 2025 से पहले 5000 हेक्टेयर है... यह हरित भविष्य की दिशा में एक और कदम है और जलवायु प्रबंधन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का एक और प्रमाण..."
कोस्टल ईकोसिस्टम के लिए मैंग्रोव बेहद अहम हैं, क्योंकि वे मिट्टी के कटाव के ख़िलाफ़ प्राकृतिक ढाल प्रदान करते हैं और विभिन्न वनस्पतियों और जीवों की मदद करते हैं.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं