जलवायु संरक्षण क्षेत्र में भारत द्वारा की जा रही पहलों को दुनियाभर में चौथी सबसे मज़बूत पहल करार दिया गया है, जिस पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने खुशी ज़ाहिर करते हुए सस्टेनेबिलिटी की दिशा में भारत की यात्रा में भूमिका निभाने के लिए अदाणी समूह की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया.
NGO जर्मनवॉच (@GermanWatch) ने देशों के प्रदर्शन को चार इंडीकेटरों के आधार पर आंकते हुए क्लाइमेट चेंज परफ़ॉरमेंस इंडेक्स जारी किया है, जिसमें भारत को चौथा स्थान दिया गया है. NGO ने देश के कुल उत्सर्जन, रीन्यूएबल एनर्जी के डिप्लॉयमेंट, ऊर्जा के इस्तेमाल तथा जलवायु नीति के आधार पर देशों का आकलन किया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
A moment of great pride as India's climate initiatives get recognized as the fourth strongest globally in the latest Climate Change Performance Index by NGO @Germanwatch. The index assesses the performance of the countries on four indicators – the country's total emissions,…
— Gautam Adani (@gautam_adani) December 11, 2023
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट X (अतीत में ट्विटर) पर पोस्ट किया, "यह बहुत गर्व का क्षण है, क्योंकि NGO जर्मनवॉच (@GermanWatch) द्वारा ताज़ातरीन क्लाइमेट चेंज परफ़ॉरमेंस इंडेक्स में भारत की जलवायु पहलों को दुनियाभर में चौथी सबसे मज़बूत पहल करार दिया गया है... यह इंडेक्स किसी भी देश के प्रदर्शन का चार इंडीकेटरों के आधार पर आकलन करता है - देश का कुल उत्सर्जन, रीन्यूएबल एनर्जी का डिप्लॉयमेंट, ऊर्जा का इस्तेमाल तथा जलवायु नीति..."
गौतम अदाणी ने पोस्ट में आगे लिखा, "इस रिपोर्ट में भारत ने हर 'प्रमुख' अर्थव्यवस्था से बेहतर प्रदर्शन किया है... यह उपलब्धि मानव विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, क्योंकि वह बेहद कुशलता से दीर्घकालिक सस्टेनेबिलिटी उद्देश्यों के साथ-साथ विकास से जुड़ी फौरी ज़रूरतों को संतुलित करती है..."
इसके बाद पोस्ट के अंत में अदाणी समूह के चेयरमैन ने अदाणी समूह की ओर से सस्टेनेबिलिटी की दिशा में देश की यात्रा में भूमिका निभाने के लिए समूह की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए लिखा, "सस्टेनेबिलिटी की दिशा में हमारे देश के सफ़र में अपनी भूमिका निभाने के लिए अदाणी समूह प्रतिबद्ध है..."
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं