विज्ञापन

असम में कांग्रेस के गौरव गोगोई की जोरहाट सीट से हार, बीजेपी के हितेंद्र नाथ ने 23 हजार वोटों के अंतर से हराया

Assam Election Result: गौरव गोगोई को बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्‍वामी ने 23 हजार से ज्‍यादा वोटों के अंतर से हराया है. वोटों की गिनती में पिछड़ने के बीच असम कांग्रेस अध्‍यक्ष गौरव गोगोई ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाने शुरू कर दिया है.

असम में कांग्रेस के गौरव गोगोई की जोरहाट सीट से हार, बीजेपी के हितेंद्र नाथ ने 23 हजार वोटों के अंतर से हराया
  • असम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई को बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने बड़ी मतों के अंतर से हराया है
  • गौरव गोगोई ने चुनाव हारने के बाद चुनाव आयोग पर प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाया है
  • बीजेपी असम में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है और फिलहाल 97 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

असम में कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष गौरव गोगोई चुनाव हार गए हैं. बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्‍वामी ने उन्‍हें 23 हजार से ज्‍यादा वोटों के अंतर से हराया है. वोटों की गिनती में पिछड़ने के बीच असम कांग्रेस अध्‍यक्ष गौरव गोगोई ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाने शुरू कर दिया है. गोगोई ने कहा कि प्रशासन की ओर से काफी लापरवाही देखने को मिली. असम में बीजेपी बंपर जीत की ओर बढ़ रही है. ऐसे में गुवाहाटी स्थित बीजेपी ऑफिस में सेलिब्रेशन शुरू हो गया है. बीजेपी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े बजा अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. असम में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. लेकिन इतनी बड़ी जीत पहली बार देखने को मिल रही है. बीजेपी 97 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

गौरव गोगोई के हार के मायने

गौरव गोगोई की जोरहाट सीट से हार कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है. वह असम में कांग्रेस के सबसे दिग्‍गज नेता हैं. प्रदेशाध्‍यक्ष भी हैं. असम में कांग्रेस को जीत दिलाने का जिम्‍मा गौरव गोगोई के कंधों पर था. लेकिन गौरव गोगोई असम में अपनी जोरहाट सीट को ही नहीं बचा पाए. जोरहाट सीट पर उन्‍हें छोटी नहीं, बल्कि बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. गौरव गोगोई को जोरहाट सीट पर 46257 वोट मिले. वहीं, बीजेपी के हितेंद्र को यहां 69439 वोट मिले हैं. हितेंद्र नाथ ने गोगोई को 23 हजार 182 वोटों के अंतर से हराया है. ऐसे में कांग्रेस की ताकत असम में और कमजोर होगी. 

पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरे थे गौरव गोगोई

गौरव गोगोई विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे थे, जबकि पांच बार के विधायक गोस्वामी इस सीट को बरकरार रखने की कोशिश कर रहे थे जिसमें वह कामयाब रहे. लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गोगोई ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के तपन कुमार गोगोई को 1,44,393 मतों के अंतर से हराकर जोरहाट लोकसभा सीट जीती थी. इधर, असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के शैलेन सोनोवाल को 32, 229 मतों के अंतर से हराकर धेमाजी सीट जीत ली.

ये भी पढ़ें :-असम में गौरव गोगोई के साथ 'खेला', अब कैसे लगेगी नैया पार?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com