विज्ञापन

Gaurav Gogoi Seat: असम में गौरव गोगोई के साथ 'खेला', अब कैसे लगेगी नैया पार?

असम में बीजेपी 100 सीटों के करीब पहुंचती दिख रही है. जबकि कांग्रेस के खाते में कुल 126 सीटों में से महज 26 सीटों पर ही बढ़त मिली है.

Gaurav Gogoi Seat: असम में गौरव गोगोई के साथ 'खेला', अब कैसे लगेगी नैया पार?
असम कांग्रेस अध्यक्ष खुद अपनी ही सीट पर हार के करीब है.

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है. कांग्रेस गठबंधन 30 सीटों के भीतर ही सिमटता दिख रहा है. वहीं, पार्टी के स्टार गौरव गोगोई तो खुद ही अपनी सीट पर फंस गए हैं. असम कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष जोरहाट (Jorhat Seat) सीट से पीछे चल रहे हैं. कुल 11 राउंड की गिनती के बाद उनके लिए मुश्किल बढ़ गई है. बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्‍वामी 18 हजार से भी अधिक वोटों से आगे हैं.

4 राउंड की गिनती बाकी

11 राउंड के नतीजों के बाद बीजेपी उम्मीदवार 50 हजार से भी ज्यादा वोट हासिल कर चुके हैं. हितेंद्र नाथ गोस्‍वामी को कुल 53 हजार 640 वोट मिले. गौरव गोगोई 18 हजार मतों से पिछड़ चुके हैं. उन्हें महज 35 हजार 343 वोट मिले हैं. अब सिर्फ 4 राउंड की मतगणना बाकी है. जाहिर तौर पर कांग्रेस नेता के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं.  

बीजेपी 100 के करीब पहुंची

वहीं, हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार को उखाड़ने का दावा करने वाली कांग्रेस को एक बार फिर विपक्ष में बैठना पड़ सकता है. रूझान के मुताबिक, बीजेपी 98 सीटों पर आगे हैं. जबकि कांग्रेस गंठबंधन 26 सीटों पर ही जीत के करीब है. एआईयूडीएफ 2 सीटों पर आगे हैं. 

यह भी पढ़ेंः बंगाल में ढहता ममता का किला, पीएम मोदी की बिहार चुनाव की भविष्यवाणी होती दिख रही सच

 

लेखक के बारे में
img
गौरव कुमार द्विवेदी
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Election Results, Assam Election, Assam Election Results Today, Assam Election Results Live, Assam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com