प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि बाबा साहब से कांग्रेस चिढ़ती थी. कांग्रेस ने राजनीति का एक ऐसा मॉडल तैयार किया था, जिसमें झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार परिवारवाद, तुष्टिकरण आदि का घालमेल था. कांग्रेस के मॉडल में 'Family First' ही सर्वोपरि है. इसलिए, उनकी नीति-रीति, वाणी-वर्तन उस एक चीज को संभालने में ही खपता रहा है.
पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति का भाषण प्रेरणादायक और प्रभावी था तथा उन्होंने हम सभी को आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखाया. पीएम मोदी ने कहा कि आदरणीय राष्ट्रपति जी ने भारत की उपलब्धियों के बारे में, दुनिया की भारत से अपेक्षाओं के बारे में और भारत के सामान्य मानवी का आत्मविश्वास, विकसित भारत का संकल्प जैसे सभी विषयों की विस्तार से चर्चा की थी. देश को आगे की दिशा भी उन्होंने दिखाई है. आदरणीय राष्ट्रपति जी का भाषण प्रेरक भी था, प्रभावी भी था और हम सब के लिए भविष्य का मार्गदर्शक भी था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास जो समय है, उसके पल-पल का उपयोग देश की प्रगति के लिए, जन-सामान्य के लिए हो. इसके लिए हमने Saturation का अप्रोच अपनाया. जो योजना बनें, जिनके लिए बनें, उनको उसका शत-प्रतिशत लाभ मिलना चाहिए. किसी को दिया, किसी को नहीं दिया, उस स्थिति से बाहर आकर saturation के अप्रोच की ओर हमारे काम को हमने आगे बढ़ाया है.
कांग्रेस का मॉडल 'Family First':प्रधानमंत्री
कांग्रेस ने राजनीति का एक ऐसा मॉडल तैयार किया था, जिसमें झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार परिवारवाद, तुष्टिकरण आदि का घालमेल था. कांग्रेस के मॉडल में 'Family First' ही सर्वोपरि है. इसलिए, उनकी नीति-रीति, वाणी-वर्तन उस एक चीज को संभालने में ही खपता रहा है.
मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि हम सबने मिलकर तीन तीन दशक से मेरे ओबीसी समाज ने जिस बात के लिए आशाएं रखीं, जिसे निराश करके रखा गया था, हमने आकर इस आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है. हमने सिर्फ उनकी मांग पूरी की इतना नहीं हमारे लिए उनका मान सम्मान भी इतना महत्वपूर्ण है. हम जनता जनार्दन को पूजने वाले देश हैं.
आरक्षण को लेकर सिर्फ तनाव पैदा करने की कोशिश हुई: PM
हमारे देश में जब जब आरक्षण का विषय आया तो, उसको स्वस्थ तरीके से करने का काम कभी नहीं हुआ. एक दूसरे के खिलाफ दुश्मनी और तनाव पैदा करने के प्रयास हुए. पहली बार हमारी सरकार ने एक ऐसा मॉडल दिया और सबका साथ सबका विकास के मंत्र की प्रेरणा से दिया कि सामान्य वर्ग के गरीब को 10 पर्सेंट आरक्षण दिया, बिना किसी का छीनकर और बिना तनाव के. एससी,एसटी और ओबीसी समुदाय ने इसका स्वागत किया.
नया मॉडल तुष्टिकरण पर नहीं संतुष्टिकरण पर भरोसा करता है: PM
हमारी सरकार ने SC और ST एक्ट को मजबूत बनाकर दलित और आदिवासी समाज के सम्मान और सुरक्षा के संबंध में अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई है. 2014 के बाद देश को एक नया मॉडल देखने को मिला। ये नया मॉडल तुष्टिकरण पर नहीं संतुष्टिकरण पर भरोसा करता है. देश की जनता ने हमारे विकास के मॉडल का परखा है, समझा है और समर्थन दिया है। हमारे विकास के मॉडल को एक शब्द में अगर कहना है तो मैं कहूंगा 'नेशन फर्स्ट'.
ये भी पढ़ें-:
OBC से लेकर आरक्षण तक, राज्यसभा में PM मोदी ने कांग्रेस को जमकर सुनाया, पढ़ें हर अपडेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं