नागपुर निवासी 52 वर्षीय एक व्यक्ति से उसके किसी करीबी दोस्त का नाम लेकर एक व्यक्ति ने 18.5 लाख रुपये ठग लिए. यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी. यशोधरा नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता, मनिंदर सिंह जब्बाल (52) को 16 नवंबर को एक व्यक्ति का व्हाट्सएप कॉल आया जिसने खुद को कनाडा से बग्गा सिंह बताया. कॉल करने वाले ने उसे बताया कि वह जब्बाल के दोस्त का करीबी दोस्त है, जो उस समय कनाडा में एक शादी समारोह में था.
उसने (बग्गा) यह भी कहा कि उसकी मां को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और जब्बाल से चिकित्सा खर्चों का निपटान करने के लिए तत्काल कुछ भुगतान ऑनलाइन करने का अनुरोध किया. ‘कॉलर' ने यह भी आश्वासन दिया कि वह जल्द ही जब्बाल के बैंक खाते में पैसे भेज देगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कुछ मिनट बाद, जब्बाल को एक अन्य व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद के बैंक अधिकारी होने का दावा किया और उसे बताया कि पैसे भेजे जा रहे हैं, लेकिन बैंक का सर्वर डाउन होने के कारण इसमें समय लग रहा है.
जब्बाल ने उस ‘कॉलर' पर भरोसा किया जिसने खुद को बग्गा सिंह के बताया था और विभिन्न बैंक खातों में निर्देशानुसार कुल 18.5 लाख रुपये स्थानांतरित कर दिए. बाद में उसे अहसास हुआ कि यह एक घोटाला था, लेकिन तब तक ‘बग्गा सिंह' पहुंच से बाहर हो गया था.
अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं