विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत चार उम्मीदवार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत चार उम्मीदवार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत चार उम्मीदवार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
  • मल्लिकार्जुन खरगे समेत चार उम्मीदवारों को कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.
  • कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 18 जून को होना था, लेकिन केवल चार उम्मीदवार बचे थे.
  • निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के कारण केवल चार उम्मीदवार बचे, जिन्हें निर्विरोध घोषित कर दिया गया.
नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत 4 उम्मीदवारों को बृहस्पतिवार को कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. इनमें एक BJP उम्मीदवार हैं. राज्य से मौजूदा चार राज्यसभा सदस्यों - इरन्ना कडाडी और नारायण कोरागाप्पा (दोनों भाजपा से), कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. देवेगौड़ा - का कार्यकाल 25 जून को खत्म हो रहा है और इन रिक्त पदों को भरने के लिए चुनाव की घोषणा की गई थी.

मल्लिकार्जुन खरगे निर्विरोध जीते

खरगे कर्नाटक से संसद के उच्च सदन के लिए फिर से मैदान में थे. खरगे के अलावा, अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों में कांग्रेस सचिव मंसूर अली खान, कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा और भाजपा के एम. नागराज शामिल हैं. कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 18 जून के लिए तय था और सोमवार (नामांकन की आखिरी तारीख) तक पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे. कर्नाटक विधानसभा के सदस्यों को इस चुनाव में विधान सौध में मतदान करना था.

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान एक निर्दलीय उम्मीदवार द्वारा दाखिल नामांकन रद्द कर दिया गया. उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख बृहस्पतिवार थी. अधिकारियों ने बताया कि चूंकि मैदान में केवल चार उम्मीदवार ही बचे थे, इसलिए उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें : जिस इलाके में कभी था जहांगीर खान का दबदबा, वहां हाफ पैंट में पुलिस ने निकाली परेड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mallikarjun Kharge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com