विज्ञापन

छात्रों के आंदोलन के बीच बेरोजगारी पर मंथन करेगी कांग्रेस, दो दिन के अधिवेशन में उठेंगे 4 मुद्दे

कांग्रेस ने बताया कि रचनात्मक कांग्रेस एक अलग संगठन बन रहा है. इसके तहत हम समाज के विभिन्न आयामों से जुड़े लोगों को शामिल करेंगे.

छात्रों के आंदोलन के बीच बेरोजगारी पर मंथन करेगी कांग्रेस, दो दिन के अधिवेशन में उठेंगे 4 मुद्दे
नई दिल्ली:

जंतर मंतर में छात्र आंदोलन के बाद अब झारखंड में प्रदर्शन चल रहा है. युवाओं की ओर से पेपर लीक से लेकर बेरोजगारी तक के मसले उठाए जा रहे हैं. इस बीच कांग्रेस ने बेरोजगारी समेत कई मसलों पर मंथन का फैसला लिया है. 12 और 13 अगस्त को रचनात्मक कांग्रेस का अधिवेश होगा. इसमें प्रमुख रूप से सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, बेरोजगारी, पर्यावरण पर चर्चा की जाएगी. इसके अलावा शिक्षा और पलायन के मसले पर भी बात होगी. पार्टी नेता संदीप दीक्षित ने रचनात्मक कांग्रेस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन में पहले दिन करीब 400 लोग रहेंगे. इसके बाद दूसरे दिन 600 लोगों की मौजूदगी रहेगी. 

उन्होंने बताया कि पहले दिन रचनात्मक कांग्रेस का परिचय दिया जाएगा. इसके अलावा संगठन की रणनीति पर बात की जाएगी. संदीप दीक्षित ने कहा कि बेरोजगारी, शिक्षा, पर्यावरण, पलायन, सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर बात की जाएगी. फिर अगले दिन इन विषयों पर चर्चा की समीक्षा होगी. दूसरे दिन फ्री सेशन रहेगा और कोई भी सवाल पूछा जा सकता है. राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे जैसे सीनियर नेता इन सवालों के जवाब देंगे. संदीप दीक्षित ने कहा कि दूसरे दिन के आयोजन में कोई अध्यक्ष नहीं रहेगा. खुला सेशन होगा और लोगों के सवाल-जवाब भी लिए जाएंगे. 

कांग्रेस ने बताया कि रचनात्मक कांग्रेस एक अलग संगठन बन रहा है. इसके तहत हम समाज के विभिन्न आयामों से जुड़े लोगों को शामिल करेंगे. उन्होंने कहा कि 4 सत्रों में अलग-अलग विषयों पर चर्चा की जाएगी. फिर रचनात्मक कांग्रेस की रणनीति पर बात होगी कि संगठन कैसे काम करेगा. उन्होंने कहा कि यह लोगों का मंच होगा और लोगों की बात होगी. संदीप दीक्षित ने कहा कि हमारा विचार यह है कि जमीन पर काम करने वाला व्यक्ति हो या फिर शीर्ष पर काम करने वाले लोग हों, सभी समान हैं. ऐसा हमारा विजन है. मल्लिकार्जुन खरगे ने यह कार्यक्रम तय किया है. इसलिए वही इसका नेतृत्व करेंगे. 

उन्होंने कहा कि कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इसका आयोजन होगा. संदीप दीक्षित ने कहा कि आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने ऐसा खुला मंच तैयार नहीं किया है. इस आयोजन में लोगों की जिज्ञासाओं के जवाब दिए जाएंगे. राहुल गांधी भी समाज के लोगों के साथ खुला संवाद करेंगे और तमाम विषयों पर जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हरियाणा के प्रतिनिधि होंगे. इसके अलावा भी कई राज्यों के लोग शामिल होंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress News, Congress News In Hindi, India News Hindi, Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com