भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि वे अपने खानदान के सियासी पतन से अवसाद में हैं और वे मानते हैं कि प्रजातंत्र 'परिवार तंत्र' का ही गुलाम रहना चाहिये.
नकवी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने दुनिया के सबसे ताकतवर देशों के संगठन 'जी—20' की अध्यक्षता कर रहे भारत की संसद को विदेशी सरजमीन पर अपमानित किया है. नकवी ने कहा कि उन्हें पूरे देश से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिये.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राहुल पर अवसादग्रस्त होने का आरोप लगाते हुए नकवी ने कहा, ‘‘आज डायनेस्टी (वंश) के डिमोलिश (खत्म) होने से उनमें (राहुल) डिप्रेशन (अवसाद) आ गया है. जो पतन हो रहा है, वह उसी से परेशान हैं. उनका मानना है कि प्रजातंत्र परिवार तंत्र का ही गुलाम रहना चाहिए.''
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘राहुल विपक्ष का चौधरी बनने की कोशिश में सारी मर्यादा भूल गए हैं. यह भी समझ में नहीं आ रहा है कि 2024 हो या उसके बाद आने वाले दिन हों, देश की तकदीर और तस्वीर अब यह परिवार तंत्र नहीं बल्कि प्रजातंत्र ही तय करेगा.''
राहुल पर सीनाजोरी का आरोप लगाते हुए नकवी ने कहा, ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश जाकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत को और भारतीय संसद को अपमानित करते हैं, उसके खिलाफ दुष्प्रचार करने का काम करते हैं. उसके बाद सीनाजोरी करते हुए कहते हैं कि हमने जो कहा, वह सही कहा. जब तक यह सामंती गुरूर रहेगा, तब तक उनका यही हाल रहेगा.''
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने हाल ही में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में अपने एक व्याख्यान में कहा था कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है. विपक्षी नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं. ऐसे मामलों में मुकदमा पंजीकृत किए गए हैं जो बनते ही नहीं हैं. मीडिया और न्यायपालिका पर कब्जा हो गया है. दलित और अल्पसंख्यकों तथा आदिवासियों पर हमले किए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें -
-- "यात्रा लंबी थी...": घर आई दिल्ली पुलिस से बोले राहुल गांधी, कांग्रेस के नेताओं ने बताया- "...उत्पीड़न"
-- पंजाब में खालिस्तानी नेता अमृतपाल की तलाश के बीच असम में बढ़ी हलचल, वायुसेना का हुआ इस्तेमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं