विज्ञापन

क्या सीजेपी लीडर सौरभ दास के साथ पूर्व जस्टिस संजय किशन कौल का था रिश्ता, जानें पूर्व जज ने क्या बताया

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा है कि करीब एक साल पहले वो सौरव दास के कहने पर एक पार्टी में गए थे. उन्होंने इस बात से इनकार किया कि वो सौरव दास का मार्गदर्शन कर रहे हैं.

क्या सीजेपी लीडर सौरभ दास के साथ पूर्व जस्टिस संजय किशन कौल का था रिश्ता, जानें पूर्व जज ने क्या बताया
नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस संजय किशन कौल अपनी आने वाली किताब को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं. उनकी आने वाली किताब का नाम है 'विदाउट फियर ऑर फेवर'. उनकी यह किताब आने से पहले ही चर्चा में आ गई हैं. इसमें उन्होंने न्यायपालिका की स्वतंत्रता समेत कई मुद्दों पर बात की है. इसी सिलसिले में उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को एक इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास से अपने संबंधों को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि वो एक बार उनके अनुरोध पर कुछ देर के लिए एक पार्टी में गए थे. 

सौरव दास से अपने रिश्ते पर क्या बोले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस संजय किशन कौल

एएनआई को दिए इंटरव्यू में जस्टिस कौल से सीजोपी नेता सौरव दास के साथ अपने संबंधों को लेकर सवाल किया गया था. इस सवाल पर उन्होंने कहा,''यह बात करीब एक साल पहले की है. वह एक पत्रकार थे. शायद मेरी उनसे दो-एक बार मुलाकात हुई थी. उन्होंने मुझसे दिवाली के समय जरूर आने की जिद की थी. मुझे कहीं और जाना था.लेकिन मैंने उनसे कहा, 'ठीक है, मैं 10 मिनट के लिए आ जाऊंगा. मैंने अपनी पत्नी से कहा,'तुम कॉफी पी लो, मैं 10 मिनट के लिए वहां होकर आता हूं, फिर हम आगे चलेंगे.' बस, इतनी ही बात थी.''

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो सीजेपी नेता सौरव दास का मार्गदर्शन कर रहे थे. इस सवाल के जवाब में जस्टिस कौल ने कहा, ''मैं उनका मार्गदर्शन नहीं कर रहा था, लेकिन वह एक-दो बार मुझसे मिले थे. मैंने उनसे कहा था कि मेरी सलाह यही होगी कि वे अपनी भाषा थोड़ी संयमित रखें. यह मेरी राय है, क्योंकि हम उस पीढ़ी से आते हैं, जहां बातचीत के दौरान कहीं ज्यादा सभ्य भाषा का इस्तेमाल किया जाता है.''

उन्होंने कहा,''मेरा मानना है कि लोगों को अपनी भाषा के मामले में कुछ कदम पीछे हटने की जरूरत है. कम से कम हमारी पीढ़ी के लोग इस तरह की भाषा के आदी नहीं हैं. ऐसी भाषा कभी-कभी हमें दुख पहुंचाती है. मैं उन्हें किसी भी तरह की सलाह नहीं देना चाहूंगा. ऐसा करने पर कल आप खबर चला देंगे कि मैं उन्हें सलाह दे रहा हूं.''

कौन हैं सीजेपी नेता सौरव दास

सीजेपी नेता सौरव दास NEET के पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन के बाद से चर्चा में हैं. इस महीने में दिल्ली में जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. सीजेपी नेता बॉड भर कर जेल से रिहा हुए थे. इसके बाद से पुलिस प्रशासन ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों पर पाबंदी लगा दी थी. इसके खिलाफ सीजेपी नेताओं ने जंतर-मंतर पर तिरंगा लेकर प्रदर्शन किया था. इसके बाद सौरव दास, आशुतोष रांका और कुछ अन्य लोगों को 13 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया गया था. बाद में उन्हें स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) ने 21 अक्टूबर को मुचलके पर रिहा कर दिया था.

ये भी पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव में नया नियम, अब 6 महीने गांव में रहने पर ही बनेंगे वोटर; योगी कैबिनेट से मिली मंजूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cockroach Janta Party, Saurav Das, Sanjay Kishan Kaul
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com