आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन की डेडलाइन से पहले जिस फ्रेंचाइजी में सबसे कम हलचल दिखी, वो रही कोलकाता नाइट राइडर्स. केकेआर ने समयसीमा से पहले किसी भी खिलाड़ी को ट्रेड नहीं किया था. हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा हुआ था कि फ्रेंचाइजी ने कई अन्य फ्रेंचाइजी से संपर्क जरूर किया था. कोलकाता के लिए फिन एलन पिछले सीजन फ्लॉप रहे थे. ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प था कि क्या फ्रेंचाइजी इस दिग्गज को रिलीज करेगी या नहीं. हालांकि, कोलकाता ने फिन एलन को रिलीज नहीं किया है.
कोलकाता ने मथीशा पथिराना को रिलीज कर दिया है. उनकी रिलीज लिस्ट में मुस्तफ़िज़ुर रहमान और रचिन रवींद्र भी शामिल हैं. भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक तनाव के कारण मुस्तफ़िज़ुर को पिछले सीजन से बाहर होना पड़ा. इसी तनाव की वजह से बांग्लादेश ने भी T20 वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले लिया था. वहीं, रवींद्र को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं