विज्ञापन

मेसी शो विवाद में पूर्व खेल मंत्री पर FIR, 22 हजार टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग और धमकी के लगे आरोप

लियोनेल मेसी के कोलकाता कार्यक्रम से जुड़े विवाद में पूर्व खेल मंत्री अरोप विश्वास के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. उन पर 22 हजार टिकट लेने, ब्लैक मार्केटिंग, धमकी, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप लगे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मेसी शो विवाद में पूर्व खेल मंत्री पर FIR, 22 हजार टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग और धमकी के लगे आरोप
कोलकाता:

फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे से जुड़े विवाद ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है. पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप विश्वास के खिलाफ बिधाननगर साउथ थाने में FIR दर्ज की गई है. उन पर कथित तौर पर टिकटों की मांग, धमकी, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

यह मामला कोलकाता के प्रतिष्ठित युवा भारती क्रीडांगन में आयोजित मेसी शो के दौरान हुए विवाद और अव्यवस्था से जुड़ा है. कार्यक्रम के आयोजक शतद्रु दत्ता ने पहले ही पूर्व मंत्री समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

किन धाराओं में दर्ज हुई FIR?

पुलिस ने अरोप विश्वास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की पांच धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इनमें साझा आपराधिक उद्देश्य, जबरन वसूली, धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और आपराधिक साजिश से जुड़ी धाराएं शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- जो पाकिस्तान से दिल्ली के ISI मॉड्यूल को दे रहा हुक्म, उसने कभी NDTV के कैमरे पर दी थी ये धमकी: Exclusive

क्या हैं आरोप?

शिकायत के मुताबिक, 13 दिसंबर को मेसी कार्यक्रम से पहले अरोप विश्वास ने आयोजकों से बड़ी संख्या में टिकटों की मांग की थी. आरोप है कि उन्होंने अपने समर्थकों और परिचितों में वितरण के लिए टिकट मांगे और मांग पूरी न होने पर कार्यक्रम रद्द कराने तक की धमकी दी.

आयोजक शतद्रु दत्ता का दावा है कि पूर्व मंत्री ने करीब 22 हजार कॉम्प्लिमेंट्री टिकट हासिल किए थे. आरोप यह भी है कि इनमें से बड़ी संख्या में टिकट बाद में कथित तौर पर ब्लैक मार्केट में बेचे गए.

मेसी के कार्यक्रम में मचा था हंगामा

आपको बताते चलें कि मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान स्टेडियम में भारी भीड़ और अव्यवस्था देखने को मिली थी. आरोप है कि खिलाड़ियों और मेहमानों के आसपास आयोजकों, फोटोग्राफरों, नेताओं, मंत्रियों और उनके करीबी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिससे कार्यक्रम की व्यवस्था प्रभावित हुई.

यह भी पढ़ें- अभिषेक बनर्जी पर हमला सियासी साजिश या पब्लिक का गुस्सा? NDTV को सोनारपुर के लोगों सुनाई अपनी आपबीती

शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि कई राजनीतिक हस्तियां और वीआईपी मेसी के बेहद करीब पहुंच गए थे, जिससे सुरक्षा और प्रबंधन दोनों पर सवाल खड़े हुए.

राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल

पूर्व खेल मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है. विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार और सत्तारूढ़ दल पर निशाना साध रहा है, जबकि मामले की जांच अब पुलिस के हाथ में है.

फिलहाल पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Messi India Tour, Messi India Tour 2025, Messi India Tour Live Update, Messi India Tour Update, Meesi Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com