- पहला झटका 5.1 तीव्रता का था, जबकि दूसरा झटका 3.5 तीव्रता का था.
- दोनों भूकंपों का केंद्र ऊपरी सियांग जिले में था.
- अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है
अरुणाचल प्रदेश और आसपास के इलाकों में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए हैं. पहला झटका 5.1 तीव्रता का था, जबकि दूसरा झटका 3.5 तीव्रता का था. दोनों भूकंपों का केंद्र ऊपरी सियांग जिले में था. फिलहाल, अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. 5.1 तीव्रता का पहला झटका सुबह 5:45 पर आया. भूकंप का केंद्र जमीन से 11 किलोमीटर नीचे था. वहीं, दूसरा झटका 3.5 का था, जो सुबह 7:17 मिनट पर आया था. इसकी गहराई जमीन से 5 किलोमीटर थी.
एक साल पहले सितंबर 2025 में भी अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था.
EQ of M: 5.1, On: 06/08/2026 05:45:17 IST, Lat: 29.124 N, Long: 94.856 E, Depth: 11 Km, Location: Upper Siang, Arunachal Pradesh.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) August 6, 2026
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @DrNKalaiselvi @GSuresh_NCS pic.twitter.com/DxgvUuzqsY
बीते 2 अगस्त को दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप तड़के 4:14 बजे आया था, जब लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे. ऐसे में ज्यादातर लोगों को भूकंप के बारे में पता भी नहीं चल पाया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई थी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र दिल्ली के उत्तरी जिले में था और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में भूकंप के झटके, सो रहे थे लोग तभी हिली धरती, ज्यादातर को तो पता भी नहीं चला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं