विज्ञापन

Video : कंटेंट क्र‍िएटर Sourav Joshi ने पूरी IndiGo Flight बुक कर जरूरतमंद बच्चों को करवाई पहली बार हवाई यात्रा

First Time Flying: कंटेंट क्रिएटर सौरव जोशी ने पहली बार हवाई यात्रा करने वाले जरूरतमंद बच्चों के लिए पूरी फ्लाइट बुक कराई. बच्चों ने उड़ान के साथ घूमने और यादगार दिन का आनंद लिया. जिसकी सोशल मीडिया पर खूब सराहना हुई.

Video : कंटेंट क्र‍िएटर Sourav Joshi ने पूरी IndiGo Flight बुक कर जरूरतमंद बच्चों को करवाई पहली बार हवाई यात्रा
सौरव जोशी ने बच्चों के लिए बुक कराई पूरी फ्लाइट
ndtv

हवाई यात्रा करना हर किसी का सपना होता है, लेकिन कई बच्चों के लिए यह सिर्फ एक ख्वाहिश बनकर रह जाती है. कंटेंट क्रिएटर सौरव जोशी ने इस सपने को सच कर दिखाया. उन्होंने पहली बार हवाई यात्रा करने वाले जरूरतमंद स्कूली बच्चों के लिए पूरी फ्लाइट बुक कराई और उन्हें ऐसा अनुभव दिया. जिसे वे शायद जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे.

बच्चों के लिए बुक कराई पूरी फ्लाइट

सौरव जोशी ने अपने व्लॉग में इस खास पहल की झलक दिखाई. बच्चों का एक ग्रुप बस से उनके घर पहुंचा, जहां से सभी लोग पंतनगर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. सौरव ने बताया कि उन्होंने इंडिगो की पूरी फ्लाइट बच्चों के लिए बुक कराई थी. उनकी पत्नी अवंतिका ने भी अपने इस्टाग्राम पेज (avantikabhhatt) पर केप्शन,'Some journeys are measured in miles, but this one is measured in smiles. Today, we got to see dreams take flight.' के साथ एक वीडियो शेयर किया.

पहली उड़ान का यादगार अनुभव

एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बच्चों को बोर्डिंग पास दिए गए और उनका खास अंदाज में स्वागत किया गया. जैसे ही बच्चे विमान में बैठे, उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी. कई बच्चों ने पहली बार हवाई जहाज के अंदर कदम रखा था.

यह भी पढ़ें: भीड़-भाड़ से दूर चाहिए सुकून? बेंगलुरु से 3 घंटे की दूरी पर ये 5 जगहें मानसून में दिखती हैं जन्नत जैसी, आप भी बना लें वीकेंड प्लान

सौरव और उनकी पत्नी ने बच्चों का रखा विशेष ध्यान

सौरव जोशी और उनकी पत्नी अवंतिका पूरे सफर में बच्चों के साथ रहे. टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान कई बच्चे घबरा गए, लेकिन दोनों ने उनसे लगातार बात की और उनका हौसला बढ़ाया. जिससे बच्चे आराम से यात्रा का आनंद ले सके.

बच्चों ने नोएडा में बिताए यादगार पल

फ्लाइट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सभी बच्चे बस से एक रेस्टोरेंट गए. वहां उन्होंने स्वादिष्ट खाना खाया, गेमिंग आर्केड में खेला, पिज्जा का आनंद लिया और पूरे दिन घूमकर यादगार पल बिताए.

सोशल मीडिया पर मिली खूब तारीफ

इस पहल का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सौरव और अवंतिका की जमकर सराहना की. एक यूजर ने लिखा कि बहुत खुशी है. आप सब बहुत प्यारा काम कर रहे हो. दूसरे यूजर ने लिखा कि ये आपने बहुत ही अच्छा काम किया, जो गरीब बच्चों के सपनों को भी उड़ान दी. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "This is just so beautiful and full of love! Seeing those absolute joys and bright smiles on the kids' faces truly melts the heart."

यह भी पढ़ें: Friendship Day Trip: कम बजट में दोस्तों के साथ वीकेंड को बनाएं यादगार, दिल्ली-NCR के पास घूम आएं ये 5 शानदार जगहें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sourav Joshi, Indigo Flight, First Time Flying
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com