विज्ञापन

युद्ध के लिए ड्रोन क्यों है अहम और भारत क्यों दे रहा जोर? पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने बताया

युद्ध में ड्रोन का योगदान बहुत अहम हो गया है, क्योंकि ये जासूसी, निगरानी और सटीक हमलों के जरिए कम लागत में दुश्मन को बड़ा नुकसान पहुंचाने में मदद करते हैं और आधुनिक युद्ध की रणनीति को पूरी तरह बदल रहे हैं

युद्ध के लिए ड्रोन क्यों है अहम और भारत क्यों दे रहा जोर? पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने बताया
भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे
  • जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने वैश्विक स्थिति की अस्थिरता पर राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई.
  • उन्होंने कहा कि ड्रोन केवल क्वाडकॉप्टर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सभी प्रकार के मानवरहित विमान शामिल हैं.
  • भारतीय सशस्त्र बलों ने ड्रोन की खरीद पर विशेष ध्यान दिया है, जिसमें सेना, नौसेना और वायु सेना सभी शामिल हैं.
कोलकाता:

भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (सेवानिवृत्त) ने कहा कि वैश्विक स्थिति हमेशा से अस्थिर रही है और मौजूदा समय की सबसे बड़ी आवश्यकता यह है कि हम इन बदलते हालात के अनुरूप खुद को ढालें और हर कदम पर राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता दें.

 उन्होंने 2 अरब डॉलर के ड्रोन ऑर्डर पर बात करते हुए कहा कि ड्रोन केवल क्वाडकॉप्टर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सभी प्रकार के मानवरहित हवाई वाहन हाल के युद्धों में बेहद महत्वपूर्ण साबित हुए हैं. इन अनुभवों से सीख लेते हुए भारतीय सशस्त्र बलों ने अब सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए ड्रोन की खरीद पर विशेष ध्यान दिया है. साथ ही उन्होंने बताया कि ड्रोन के उत्पादन और निर्माण में देश की स्वदेशी कंपनियों और लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की अहम भूमिका रही है, जिसके चलते भारत बड़ी संख्या में ड्रोन बनाने में सक्षम हो पाया है.

बता दें कि आज के समय में युद्ध में ड्रोन का योगदान बेहद महत्वपूर्ण और निर्णायक बन चुका है. ड्रोन अब केवल निगरानी तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि जासूसी, सटीक हमले और लक्ष्य निर्धारण में भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं. ये कम लागत में बड़े और महंगे सैन्य संसाधनों को नुकसान पहुंचाने में सक्षम हैं, जिससे युद्ध की प्रकृति बदल गई है. ऐसे में भारत भी अब ड्रोन उत्पादन पर जोर दे रहा है.

ये भी पढ़ें :थर-थर कांपेगा दुश्मन, भारत को रूस ने भेजा चौथा S-400 सुदर्शन, 400 किमी. दूर से करेगा नेस्तनाबूद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com