भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी से पहले प्रिया सरोज की मेहंदी समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
प्रिया सरोज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहंदी समारोह की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में वह पारंपरिक दुल्हन के अंदाज में नजर आ रही हैं और अपने दोनों हाथों पर लगी मेहंदी दिखा रही हैं. मेहंदी में रिंकू सिंह के नाम का डिजाइन भी शामिल है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया.
तस्वीर के साथ प्रिया सरोज ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा, 'तेरी मुस्कान से शुरू, तेरी यादों पर खत्म होती है, मेरी हर सुबह भी तुझसे और हर शाम भी तुझसे होती है.' इसके बाद दिल वाला इमोजी भी शेयर किया.
4 दिसंबर को होगी शादी
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली है. इस हाई-प्रोफाइल समारोह में क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है. हाल ही में रिंकू सिंह अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिले थे और उन्हें शादी का निमंत्रण दिया था. रिंकू ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे अपने परिवार के लिए बेहद खास पल बताया था.
इसके अलावा रिंकू सिंह के परिवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शादी का निमंत्रण दिया है. रिंकू की मां बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर निमंत्रण पत्र सौंपा था.
कोरोना काल में शुरू हुई थी प्रेम कहानी
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई पिछले साल जून में हुई थी. दोनों की प्रेम कहानी कथित तौर पर कोरोना महामारी के दौरान शुरू हुई थी. सगाई के बाद यह रिश्ता सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बन गया और अब दोनों शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं. क्रिकेट की बात करें तो रिंकू सिंह भारत की टी20 टीम के अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं. वहीं प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं.
यह भी पढ़ें- सुरेश रैना के जन्मदिन पर पत्नी प्रियंका ने बिखेरा जलवा, पर्ल वर्क ब्लाउज और साड़ी ने खींचा सबका ध्यान
यह भी पढ़ें- विनोद कांबली के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे! इलाज और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी शिवसेना
यह भी पढ़ें- VIDEO: सामने था आसान रनआउट, फिर भी नहीं उखाड़ी गिल्लियां, सिकंदर रजा जमकर हुए ट्रोल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं