विज्ञापन

IPS तनुश्री का ट्रांसफर: छलका घाटी का दर्द, लोग बोल रहे- 'जम्मू-कश्मीर ने खोया ईमानदार अफसर, मिस यू दीदी'

IPS तनुश्री के दिल्ली ट्रांसफर पर भावुक हुए जम्मू-कश्मीर के लोग. पुलवामा की पूर्व SSP के तबादले पर सोशल मीडिया पर छलका दर्द-'दीदी आपकी बहुत याद आएगी'. पढ़ें पूरी खबर.

IPS तनुश्री का ट्रांसफर: छलका घाटी का दर्द, लोग बोल रहे- 'जम्मू-कश्मीर ने खोया ईमानदार अफसर, मिस यू दीदी'
ips tanushree transfer jammu kashmir to delhi agmut cadre reshuffle
Instagram tanushree

IPS Tanushree: भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले तो प्रशासनिक प्रक्रिया का एक साधारण हिस्सा होते हैं, लेकिन कुछ अफसर लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ जाते हैं कि उनका जाना एक व्यक्तिगत क्षति सा लगने लगता है. ऐसी ही कहानी सामने आई है साल 2017 बैच की IPS तनुश्री की. गुरुवार को उनके दिल्ली ट्रांसफर की खबर आते ही घाटी के लोगों का दर्द छलक पड़ा. सोशल मीडिया पर लोग भावुक होकर कह रहे हैं-'जम्मू-कश्मीर ने एक ईमानदार अफसर खो दिया, दीदी आपकी बहुत याद आएगी.' 

ips tanushree transfer

ips tanushree transfer jammu kashmir to delhi agmut cadre reshuffle
Photo Credit: Instagram tanushree

AGMUT कैडर में 61 आईएएस व आईपीएस के तबादले

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 9 जुलाई 2026 को जारी AGMUT कैडर में 61 आईएएस व आईपीएस को इधर-उधर क‍िया है. अफसरों के फेरबदल के आदेश में जब 2017 बैच की IPS अधिकारी तनुश्री का स्थानांतरण दिल्ली किया गया, तो घाटी का माहौल भावुक हो उठा. जम्मू-कश्मीर की चुनौतीपूर्ण वादियों, आतंकवाद विरोधी अभियानों और बेहद संवेदनशील इलाकों में अपने पराक्रम और सहृदयता की मिसाल कायम करने वाली तनुश्री अब दिल्ली में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी.  

यह भी पढ़ें- IAS रवि सिहाग-पत्नी आईएएस इशिता राठी को एक साथ पोस्टिंग, प्रेम व‍िवाह के बाद 3271 KM की दूरी खत्म

ips tanushree transfer

ips tanushree transfer jammu kashmir to delhi agmut cadre reshuffle

"दीदी, आपकी बहुत याद आएगी..." : सोशल मीडिया पर उमड़ा जनसैलाब

जम्‍मू कश्‍मीर से आईपीएस तनुश्री के तबादले की खबर आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का दर्द और सम्मान छलक पड़ा. 'Tanushree IPS Fan Club' से लेकर स्थानीय नागरिकों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भावनाओं का ज्वार देखने को मिला. कोई घाटी में उनके निडर कार्यकाल पर गर्व जता रहा है, तो कोई भारी मन से लिख रहा है-"दीदी, आपकी बहुत याद आएगी."  

यह भी पढ़ें- IPS अनु बेनीवाल के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, नौवें महीने में दौड़ लगाकर पेश की मिसाल, लिखा भावुक पोस्ट

आईपीएस तनुश्री ने घाटी के हर व्यक्ति का दिल जीता

एक यूजर ने अत्यंत भावुक होकर लिखा क‍ि "मैडम तनुश्री के तबादले से जम्मू-कश्मीर के लोगों ने एक बेहद ईमानदार, समर्पित और दयालु अधिकारी को खो दिया है. उनकी ईमानदारी, जनसेवा के प्रति निष्ठा और अथक प्रयासों ने घाटी के हर उस व्यक्ति का दिल जीता, जिसे उनके साथ काम करने या मिलने का सौभाग्य मिला. उनके जाने से मन दुखी तो है, लेकिन दिल से यही दुआ है कि नई जिम्मेदारी में भी ईश्वर उन्हें अपार सफलता, उत्तम स्वास्थ्य और खुशियां दे. उन्हें हमेशा एक रक्षक और बहन के रूप में कृतज्ञता व सम्मान के साथ याद रखा जाएगा."  

यह भी पढ़ें-  IPS अंशिका वर्मा का ससुराल 'अफसरों की खान', पत‍ि केके ब‍िश्‍नोई आईपीएस, जेठ व चार ननद भी अफसर

ips tanushree transfer

ips tanushree transfer jammu kashmir to delhi agmut cadre reshuffle

तनुश्री पुलवामा और शोपियां में रहीं पोस्‍टेड 

घाटी में अपनी तैनाती के दौरान IPS तनुश्री ने न केवल सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का मोर्चा बखूबी संभाला, बल्कि स्थानीय लोगों का विश्वास भी जीता.  9 जुलाई को द‍िल्‍ली स्थानांतरण से ठीक पहले आईपीएस तनुश्री पुलवामा में पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में तैनात थीं. इससे पहले, उन्होंने बेहद संवेदनशील माने जाने वाले शोपियां जिले में भी SSP की कमान संभाल चुकी थीं.  

आईपीएस का तनुश्री का आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) में SP रहते हुए आईपीएस तनुश्री ने आतंकवाद से जुड़े कई जटिल और बड़े मामलों की तफ्तीश का सफल नेतृत्व किया. काउंटर-इंसरजंसी (आतंकवाद विरोधी) ऑपरेशन्स से लेकर आम जनता के बीच सुरक्षा और अपनापन का माहौल बनाने तक, उनका कार्यकाल ऐतिहासिक और मिसाली रहा. 

ips tanushree transfer jammu kashmir to delhi agmut cadre reshuffle

ips tanushree transfer jammu kashmir to delhi agmut cadre reshuffle

तनुश्री का CRPF से IPS तक का सफर

तनुश्री मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं. इन्‍होंने सीआरपीएफ से आईपीएस तक का सफर तय क‍िया है. तनुश्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मशहूर मिरांडा हाउस कॉलेज से इतिहास में स्नातक  की पढ़ाई की. साल 2014 में उनका चयन CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में हुआ. तनुश्री ने संघ लोक सेवा आयोग की स‍िव‍िल सेवा परीक्षा 2016 में 652वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की और भारतीय पुलिस सेवा का हिस्सा बनीं. 

ips tanushree transfer

ips tanushree transfer jammu kashmir to delhi agmut cadre reshuffle

आईपीएस तनुश्री को याद करेंगे जम्‍मू कश्‍मीर के लोग 

गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं. केंद्र सरकार का यह फैसला एक व्यापक प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा है, जिसके तहत दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गोवा और अरुणाचल प्रदेश में तैनात कई वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं. भले ही तनुश्री का तबादला दिल्ली हो गया हो, लेकिन जम्मू-कश्मीर के लोगों के दिलों में एक 'ईमानदार अफसर' और 'अपनत्व से भरी दीदी' की उनकी छवि हमेशा जिंदा रहेगी.  

ips tanushree transfer jammu kashmir to delhi agmut cadre reshuffle

ips tanushree transfer jammu kashmir to delhi agmut cadre reshuffle

यह भी पढ़ें- Succsess Story: ताड़ी बेचने वाले का बेटा बना SDM, गरीबी भी नहीं तोड़ पाई हौसला, 5वें प्रयास में चमके सूरज कुमार

ips tanushree transfer jammu kashmir to delhi agmut cadre reshuffle

ips tanushree transfer jammu kashmir to delhi agmut cadre reshuffle

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, Jammu Kashmir, Delhi, Tanushree
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com