माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के फायरिंग के किस्से आम हैं. इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. वीडियो अतीक के साले सबी अहमद की शादी समारोह का है, जिसमें माफ़िया के गैंग का टशन दिख रहा है.
खबर है कि शादी समारोह में ढाई मिनट में डेढ़ सौ राउंड से ज्यादा गोलियां चली थीं. सुबह सफाई के दौरान कारतूस के सैकड़ों खोखे मिले थे. बताया जा रहा है कि उक्त कार्यक्रम में अतीक अहमद के पचासों गुर्गे असलहों के साथ पहुंचे थे और निकाह के बाद उनके बीच फायरिंग का कम्पटीशन भी हुआ था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ढाई मिनट में दागी थीं 150 से ज़्यादा गोलियां : अतीक अहमद के गुर्गों का 7 साल पुराना VIDEO आया सामने pic.twitter.com/pAfDwvkMPz
— NDTV India (@ndtvindia) April 7, 2023
इस वीडियो में अतीक का भाई अशरफ भी एक कुर्सी पर बैठा है. वहीं, मेज पर खाद्य सामग्री की जगह तमाम तरह के असलहे थे. तभी अतीक का बेटा अली आता है और फायरिंग करने के लिए पिस्टल मांगता है. तब चाचा यानी अशरफ उसे पिस्टल लोड कर के देता है और अली फायरिंग करता है.
हालांकि, फायर नहीं होता है. तब वो उसे दोबारा बंदूक लोड करके देता है, जिसपर अली फायरिंग करता है. फायरिंग करने पर लोग उसको शाबाशी भी देते है. भले ही ये वीडियो 2016 का है, लेकिन इस वीडियो में हो रही ताबड़तोड़ फायरिंग और गोलियां दगने की आवाज़ माफ़िया अतीक अहमद का रसूक दर्शाती हैं.
वीडियो से साफ है कि जिस तरह से अतीक के लोग गोलियां चला रहे है, उन्हें कानून का ज़रा भी डर नही है. वहीं, अशरफ अपने ही भतीजे को फायरिंग सीखा रहा है.
यह भी पढ़ें -
-- सरकार ने बदला गैस की कीमत तय करने का फॉर्मूला, जानें- CNG और PNG कितनी हो सकती हैं सस्ती?
-- "यह व्यक्तिगत नहीं" : भाजपा में शामिल होने के लिए पिता के आलोचना करने पर NDTV से बोले अनिल एंटनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं