विज्ञापन

15 साल के वैभव अंडर-19 एशिया कप क्यों नहीं खेले? राहुल द्रविड़ बने सबसे बड़ी वजह, जानें कैसे

हाल ही में भारतीय अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब जीता, तो वहीं एक वर्ग लगातार चर्चा कर रहा है कि इस बड़े टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं खेले

15 साल के वैभव अंडर-19 एशिया कप क्यों नहीं खेले? राहुल द्रविड़ बने  सबसे बड़ी वजह, जानें कैसे
राहुल द्रविड़ और वैभव सूर्यवंशी
source: X

हाल ही में भारत ने ओमान में पाकिस्तान को  हराकर अंडर-19 एशिया कप जीता. यह जीत बताती है कि भारत की अगली पंक्ति कितनी मजबूत और तैयार है. लेकिन इसी खिताबी जीत के बावजूद फैंस का एक बड़ा वर्ग आपस में और सोशल मीडिया पर यह चर्चा करता रहा, सवाल उठाता रहा कि वैभव सूर्यवंशी इस एशिया कप में क्यों नहीं खेले. दरअसल ऐसा रहा, तो इसके पीछे उनके मेन्टॉर राहुल द्रविड़ ही सबसे बड़ी वजह बने! गलत न समझें! द्रविड़ ने सीधे तौर पर वैभव से खेलने या न खेलने को लेकर कुछ नहीं कहा था, लेकिन उनकी बनाई गई नीति ही वैभव के अंडर-19 एशिया कब में खेलने में रोड़ा बन गई. 

यह भी पढ़ें: 'ओह यार क्या मैच था!', चैंपियन बनते ही वैभव का जोश हाई! आर्यवीर के लिए पोस्ट कर बोले - तू ही असली हीरो है!

द्रविड़ के कारण बीसीसीआई ने बनाया नियम

दरअसल कुछ साल पहले जब राहुल द्रविड़ एनसीए के निदेशक थे, तो उनके ही जोर देने पर बीसीसीआई ने अंडर-19 वर्ग में हर खिलाड़ी के लिए एक वर्ल्ड कप का नियम बना दिया. बीसीसीआई ने साल 2016 में जूनियर वर्ग में उम्र की धोखाधड़ी और टैलेंट पूल के विस्तार के चलते यह फैसला लिया. तभी से बना यह नियम ही किसी भी अंडर-19 खिलाड़ी को एक  ज्यादा विश्व कप खेलने से रोकता है. अब जबकि वैभव  इसी साल अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा हैं, तो वह 2028 में नहीं ही खेल पाएंगे. वैसे यह नियम जूनियर खिलाड़ियों पर लागू नहीं है, लेकिन सेलेक्टर इस टूर्नामेंट को अगले जूनियर विश्व कप की तैयारियों के रूप में देखते हैं. और वैसी ही टीम चुनते हैं. वैसे इसके अलावा और भी वजह हैं.

सीनियर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदोन्नति

आईपीएल 2026 के रिकॉर्ड तोड़ सीजन में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने के बाद, सूर्यवंशी ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ सीनियर भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया. इसके बाद से वह भारत के लिए 10 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 2026 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना भी शामिल है. जाहिर है कि जब वैभव सीनियर वर्ग का हिस्सा बन चुके हैं, तो नियम से अलग यह माना जाता है कि किसी उभरते हुए खिलाड़ी को टीम में रखा जाए. 

भारत ए और घरेलू प्रतिबद्धताएं

वहीं, इन दिनों सूर्यवंशी उच्च स्तर पर मुकाबला कर रहे हैं. उन्होंने 19 नवंबर से दोहा में शुरू होने वाले 2026 एसीसी पुरुष राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम से जुड़ने से पहले तैयारियों के लिए 2026-27 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती मैच में बिहार की कप्तानी की. वैभव इस टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार करना चाहते थे. सोच यही थी कि सीनियर वर्ग में खेलकर बड़े टूर्नामेंट की तैयारी कर ली जाए. लेकिन आखिरी दो बातों से अलग सबसे बड़ी वजह बीसीसीआई का अंडर-19 खिलाड़ियों के लिए एक विश्व कप पॉलिसी का होना ही उनके अंडर-19 एशिया कप में न खेलने की सबसे बड़ी वजह बना.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India Women, India U19, Pakistan U19, Board Of Control For Cricket In India, Rahul Dravid, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com