विज्ञापन

लखनऊ में 1.40 करोड़ के 7 दुर्लभ बाज बरामद, यूपी से पकड़कर भेजते थे दुबई, तस्कर गिरफ्तार

ये नेटवर्क उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के जंगलों से इन संरक्षित वन्यजीवों को पकड़ता था. और उसे लखनऊ तथा मुंबई के रास्ते इन्हें दुबई, सऊदी अरब और बहरीन जैसे खाड़ी देशों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था.

लखनऊ में 1.40 करोड़ के 7 दुर्लभ बाज बरामद, यूपी से पकड़कर भेजते थे दुबई, तस्कर गिरफ्तार
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) की संयुक्त टीम ने वन्यजीव तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. राजधानी लखनऊ के मड़ियांव के इरादतनगर से मुंबई के रहने वाले फिरोज मसर्रत खान को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में पता चला है कि ये गिरोह गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के जंगलों से दुर्लभ पक्षियों को पकड़कर मुंबई के रास्ते दुबई, सऊदी अरब और बहरीन में सप्लाई करता था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन दुर्लभ पक्षियों की कीमत करीब 1.4 करोड़ रुपये बताई जा रही है. टीम ने 7 दुर्लभ बाज (फाल्कन) बरामद किए हैं. तस्कर फिरोज मसर्रत खान को लखनऊ के मदेयगंज इलाके (इरादत नगर) से गिरफ्तार किया गया है. वो मूल रूप से भायखला, मुंबई का निवासी है.

आरोपी के पास से वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रतिबंधित सात दुर्लभ बाज, एक मोबाइल फोन और उसका आधार कार्ड बरामद किया गया है. पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसका गिरोह प्रतिबंधित पक्षियों और वन्यजीवों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी में लिप्त है.

ये नेटवर्क उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के जंगलों से इन संरक्षित वन्यजीवों को पकड़ता था. और उसे लखनऊ तथा मुंबई के रास्ते इन्हें दुबई, सऊदी अरब और बहरीन जैसे खाड़ी देशों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था.

एसटीएफ और वन्यजीव विभाग की टीमें अब इस अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट से जुड़े अन्य तस्करों और स्थानीय शिकारियों का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें: अफगान युवक झोले में ले जा रहा था 11 डिब्बे, एयरपोर्ट पर CISF का ठनका माथा, एक्स-रे जांच में खुला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh Special Task Force, Wildlife Crime Control Bureau, Eagles, UP Police  Constable, UP Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com