केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को प्राकृतिक गैस की कीमत तय करने के लिए नए फॉर्मूले को मंजूरी दी. इसके साथ ही सीएनजी और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस की कीमतों पर अधिकतम सीमा भी तय की गई है. सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह जानकारी दी.
डोमेस्टिक गैस की कीमतें तय करने की प्रक्रिया में बदलाव शनिवार से किया जाएगा. इस फैसले के लागू होने से देश में PNG की कीमतें 10% और CNG की कीमतें 6% से 9% तक कम हो जाएंगी.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
किस शहर में अनुमानित कितनी सस्ती होगी गैस?
- दिल्ली में सीएनजी 79.56 रुपए प्रति किलोग्राम है, जो कि घटकर 73.59 रुपए हो सकती है, वहीं पीएनजी 53.59 रुपए प्रति किलोग्राम है, जो कि घटकर 47.59 रुपए हो सकती है.
- मुंबई में सीएनजी 87 रुपए प्रति किलोग्राम है, जो कि सस्ती होकर 79 रुपए हो सकती है, वहीं पीएनजी 54 रुपए प्रति किलोग्राम है, जो कि घटकर 49 रुपए हो सकती है.
- पुणे में अभी सीएनजी की कीमत 92 रुपए प्रति किलोग्राम है, जो कि घटकर 87 रुपए हो सकती है, वहीं पीएनजी 57 रुपए प्रति किलोग्राम है, जो कि घटकर 52 रुपए हो सकती है.
- बेंगलुरु में अभी सीएनजी की कीमत 89.5 रुपए प्रति किलोग्राम है, जो कि घटकर 83.5 रुपए हो सकती है, वहीं पीएनजी 58.5 रुपए प्रति किलोग्राम है, जो कि घटकर 52 रुपए हो सकती है.

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मंत्रिमंडल ने एपीएम गैस के लिए चार डॉलर प्रति एमएमबीटीयू के आधार मूल्य को मंजूरी दी है और अधिकतम मूल्य 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू रखने पर मुहर लगाई है.
साथ ही उन्होंने बताया कि एपीएम गैस के रूप में जानी जाने वाली पारंपरिक या पुराने क्षेत्रों से उत्पादित प्राकृतिक गैस को अब अमेरिका, कनाडा और रूस जैसे अधिशेष देशों की तरह कच्चे तेल की कीमतों से जोड़ा जाएगा. पहले इनका मूल्य निर्धारण गैस कीमतों के आधार पर होता था.
#Cabinet approves revised domestic gas pricing guidelines
— Rajesh Malhotra (@DG_PIB) April 6, 2023
price of natural gas to be 10% of the monthly average of Indian Crude Basket, to be notified monthly
Move to ensure stable pricing in regime and provide adequate protection to producers from adverse market fluctuation pic.twitter.com/NRONPAOzzK
इस फैसले के बाद एक अप्रैल से एपीएम गैस की कीमत भारतीय बास्केट में कच्चे तेल के दाम का 10 प्रतिशत होगी. हालांकि, यह कीमत 6.5 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश ताप इकाई (एमएमबीटीयू) से अधिक नहीं होगी. मौजूदा गैस कीमत 8.57 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू है.
उन्होंने बताया कि कीमतों का निर्धारण प्रत्येक महीने होगा, जबकि अब तक इनकी साल में दो बार समीक्षा की जाती थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं