विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2022

गुजरात में चुनाव ड्यूटी पर तैनात जवान ने अपने दो साथियों पर AK-47 से की फायरिंग, दो की मौत

पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले को लेकर मृतक जवानों के साथियों और दूसरे गुट के जवानों के साथियों से भी पूछताछ कर रहे हैं. 

नई दिल्ली:

गुजरात के पोरबंदर में भारतीय रिजर्व बटालियन के जवानों में आपसी झड़प की खबर आ रही है. पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार झड़प के बाद जवानों के बीच फायरिंग भी हुई है, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. झड़प किस वजह से हुई ये अभी तक साफ नहीं है. पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया है. वहीं, घायल को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जिन जवानों के बीच यह झड़प और उसके बाद फायरिंग हुई है वो चुनाव ड्यूटी के लिए आए थे. जवान ने अपने साथियों पर AK 47 से फायरिंग की है. हालांकि, फायरिंग जिस समय हुई उस दौरान कोई भी जवान ड्यूटी पर नहीं था. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले को लेकर मृतक जवानों के साथियों और दूसरे गुट के जवानों के साथियों से भी पूछताछ कर रहे हैं. 

पोरबंदर के कलेक्टर व जिला चुनाव अधिकारी एएम शर्मा ने इस घटना को लेकर NDTV से कहा कि जिस समय जवानों के बीच फायरिंग हुई उस दौरान वो ड्यूटी पर नहीं थे. जवानों के बीच शाम में किसी बात को लेकर पहले आपसी कहासुनी शुरू हुई जो थोड़ी देर में झड़प में तबदील हो गई. इसके बाद एक जवान ने अपनी AK-47 राइफल से कई राउंड की फायरिंग कर दी. घटना में शामिल जवान भारतीय रिजर्व बटालियन (मणिपुर) से हैं जिन्हें गुजरात में फिलहाल सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के साथ तैनाता किया गया है. हम फिलहाल इस बात की जांच करवा रहे हैं कि आखिर किस बात जवानों के बीच झगड़ा हुआ. 

बात दें कि पोरबंदर जिले में पहले चरण के तहत 1 दिसंबर और दूसरे चरण के तहत 5 दिसंबर को मतदान होना है. जबकि नतीजे 8 दिसंबर आएंगे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Porbandar, Clash Between Jawans, Gujarat Assembly Election 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com